[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर hajipur news . छात्रा के साथ गाली-गलौज का विरोध करने पर दो शिक्षकों के साथ मारपीट

hajipur news . छात्रा के साथ गाली-गलौज का विरोध करने पर दो शिक्षकों के साथ मारपीट

0
hajipur news . छात्रा के साथ गाली-गलौज का विरोध करने पर दो शिक्षकों के साथ मारपीट

पटेढी बेलसर. बेलसर थाना क्षेत्र की मझौली पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय, बरहटिया मझौली में छात्राओं से गाली-गलौज करने का विरोध करने पर कुछ असामाजिक तत्वों ने दो शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान शिक्षक को बचाने गये प्रधानाचार्य के साथ भी बदसलूकी की गयी. घटना की सूचना मिलते ही बेलसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही हमलावर फरार हो चुके थे. इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ चार-पांच असामाजिक तत्व नशे की हालत में स्कूल की छात्राओं के साथ गाली गलौज कर रहे थे. जब शिक्षक मुकेश कुमार ने गाली देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. बीच बचाव को पहुंचे शिक्षक अरुण कुमार के साथ भी मारपीट की गयी. प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार ने बताया कि पूर्व में भी यहां के शिक्षक के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की थी. गुरुवार को दुबारा शिक्षक पर हमला किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही बेलसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि स्कूल में मारपीट हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी, लेकिन तबतक असामाजिक तत्व फरार हो चुके थे. इस घटना में शामिल आरोपितों को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel