[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक समेत दो की मौत

ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक समेत दो की मौत

0
ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक समेत दो की मौत

हाजीपुर/बिदुपुर. हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लाहपुर के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में ऑटो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं, ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद जब तक आसपास के लोग जुटते ट्रक चालक मौके से फरार हो चुका था. लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया. मृतकों में बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर गांव के निरंजन सिंह (42 वर्ष) और बिदुपुर थाने के खिलवत गांव के विजय साह (45 वर्ष) शामिल हैं. पटना सब्जी की खरीदारी करने जा रहे थे ऑटो सवार सभी लोग सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल के परिजनों ने बताया कि सभी लोग सब्जी के विक्रेता है. पटना से सब्जी खरीद कर बिदुपुर बाजार और आसपास के इलाकों में बचते है. शुक्रवार की सुबह सभी लोग ऑटो से पटना जा रहे थे. इसी दौरान लगभग 4:30 के आसपास गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लाहपुर पेट्रोल पंप के समीप ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में ऑटो चालक निरंजन और विजय साह की मौके पर मौत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये थे. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए. लोगो ने घटना की सूचना गंगाब्रिज थाने की पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया. घायलों में नीरज कुमार, राजू कुमार, राहुल दास और गोलू कुमार सभी लोग बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर बाजार और खिलवत गांव के रहने वाले हैं. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने नीरज और राजू ही हालत गंभीर देख दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. पुलिस के समझाने पर हटा जाम ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत के बाद जैसे ही दोनों का शव घर पहुंचा घर पर कोहराम मच गया. मृतक के परिजन औ आक्रोशित लोगों ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अगल जगहों पर शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया. विजय साह के परिजन हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग में बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत के समीप एवं मृतक निरंजन सिंह के के परिजन हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग के खिलवत बजरंगवली चौक के समीप शव को सड़क पर रख सड़क जाम कर दिया. जिसके कारण हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग क दोनों ओर छोटे और बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गयी थी. इधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही बिदुपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश, अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, अवर निरीक्षक उपेंद्र कुमार मौके पर पहुुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गए. मगर आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे. वे लोग मृतक के परिजन को उचित मुआवजा एवं घटनास्थल पर किसी बड़े अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे. लगभग तीन घंटे के काफी मशक्कत एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता के काफी समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए. इसके बाद हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर यातायात चालू हो सका. घर का एकमात्र सहारा थे विजय सड़क हादसे में निरंजन सिंह और विजय साह की मौत के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा घर पर कोहराम मच गया. दोनों के घर पर चीत्कार और क्रंदन से पूरा इलाका गमगीन हो गया था. विजय साह के परिजनों ने बताया कि विजय अपने घर का एकमात्र सहारा था. वह अपनी विधवा मां समुंद्री देवी और बेटा कौशल बेटी करिश्मा, करीना और कल्ली का भरण पोषण स्थानीय अस्थायी हाट में सब्जी बेच कर किया करता था उसके जाने के बाद उसके परिवार को देखने वाला कोई नहीं है. वहीं ऑटो चालक निरंजन सिंह के परिजनों ने बताया कि निरंजन ऑटो चलाकर अपने परिवार को पालन-पोषण करता था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel