[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त, एक माह में 2659 वाहनों पर कार्रवाई, लाखों का जुर्माना

हाजीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त, एक माह में 2659 वाहनों पर कार्रवाई, लाखों का जुर्माना

0
हाजीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त, एक माह में 2659 वाहनों पर कार्रवाई, लाखों का जुर्माना

Traffic Checking Hajipur: (कैफ अहमद) वैशाली जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष सघन वाहन जांच अभियान के तहत 6 जून से 24 दिनों के भीतर 2,659 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत कुल ₹49,47,838 का जुर्माना वसूला गया.

हाजीपुर, महुआ और महनार में चल रहा विशेष अभियान

जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग और प्रवर्तन टीम द्वारा हाजीपुर, महुआ और महनार अनुमंडल के प्रमुख चौक-चौराहों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण-पत्र (आरसी), बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC), फिटनेस, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों की गहन जांच की जा रही है.

इसके अलावा NH-22, NH-122 और SH-49 पर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े भारी वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम हो.

2,659 वाहनों पर कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 24 दिनों के अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 2,659 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹49.47 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वाहन चालकों से प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है. साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और सभी आवश्यक वाहन संबंधी दस्तावेज अद्यतन रखने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

Previous article गंगाजल योजना की सफलता पर लीकेज का ग्रहण, हर दिन लाखों लीटर पानी की बर्बादी, सवाल उठा रही जनता
Next article बांका में सड़क व फुटपाथ पर कब्जा करनेवाले सावधान! शहर में जल्द चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel