[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन सूची नये सिरे से होगी तैयार, तैयारी शुरू

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन सूची नये सिरे से होगी तैयार, तैयारी शुरू

0
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन सूची नये सिरे से होगी तैयार, तैयारी शुरू

हाजीपुर.

तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद पद के के लिए होने वाले चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नये सिरे से निर्वाचन सूची तैयार की जा रही है. इसे लेकर शुक्रवार को डीएम यशपाल मीणा ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की और तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन सूची को नये सिरे से तैयार करने के कार्य की समीक्षा की. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रारूप 18 या प्रारूप 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2024 है. 24 सितंबर को निर्वाचन सूची का प्रारूप प्रकाशित होगा. 24 सितंबर से 15 अक्तूबर तक दावे आपत्तियां दर्ज की जा सकती है. 6 नवंबर को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन होगा. बैठक में बताया गया कि मतदान केंद्रों की कुल संख्या 20 है. इन सभी मतदान केंद्रों पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है. सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी को प्रत्येक ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदन के आधार पर हियरिंग शेड्यूल निर्धारित कर आवेदक के शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं संबंधित कागजात का सत्यापन कर लेना है. इसके लिए जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, लालगंज एवं नगर परिषद हाजीपुर को नगर क्षेत्र के मतदान केंद्रों के आवेदनों की जांच, सुनवाई एवं मंतव्य के लिए प्राधिकृत किया. आवेदन ऑफलाइन भी प्राप्त किए जायेंगे. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर फोटो निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित बैठक भी जिला पदाधिकारी ने की. विधानसभा के लिए निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 29 अक्तूबर 2024 को होगा. इसके लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. निर्वाचन सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को होगा. मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के लिए मतदान केंद्रों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जायेगा. 1400 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों के लिए अलग मतदान केंद्र बनाया जायेगा. डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि वे 29 अगस्त तक सभी बूथ का विजिट कर लें. सारे बीएलओ के साथ बैठक कर लें. साथ ही सभी पदाधिकारी को समय सीमा में सारे कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में उपनिर्वाचन पदाधिकारी, सभी एसडीएम, डीसीएलआर, सभी बीडीओ-सीओ आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel