[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर बिना सुरक्षा देर रात हाजीपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बोले- बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

बिना सुरक्षा देर रात हाजीपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बोले- बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

0
बिना सुरक्षा देर रात हाजीपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बोले- बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
बिना सुरक्षा के हाजीपुर पहुंचे तेजस्वी यादव

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Tejashwi Yadav Hajipur Visit: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को बिना सुरक्षा के हाजीपुर बाजार समिति के समीप रविन्द्र पैलेस पहुंचे. वे जिले के राघोपुर प्रखंड के तेरसिया गांव निवासी सिरिष्ठ राय की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए. तेजस्वी यादव बिना किसी विशेष सुरक्षा घेरे के सामान्य रूप से समारोह में पहुंचे, जहां मौजूद आम लोगों और परिजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर महुआ के पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रोशन सहित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान तेजस्वी यादव ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार तथा केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.

बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने राज्य की सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. सरकार द्वारा किए जा रहे सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद आम लोगों और व्यापारियों की सरेआम गोली मारकर हत्या की जा रही है. उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपराधियों को खुला संरक्षण दे रही है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और जनता में खौफ का माहौल बना हुआ है.

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जो लोग समाज में न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) जैसी केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लिया जा रहा है और इनके जरिए नेताओं को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी.

बिहार का खजाना खाली होने की कही बात

तेजस्वी यादव ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार का खजाना पूरी तरह खाली हो चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के कई महत्वपूर्ण वर्गों का मानदेय अब तक सरकार द्वारा नहीं दिया गया है. जीविका दीदियों को उनका भुगतान नहीं किया गया है और आंगनबाड़ी सेविकाओं की भी यही दयनीय स्थिति बनी हुई है. उन्होंने अंत में कहा कि वर्तमान सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं की पूरी तरह अनदेखी कर रही है और केवल अपनी कुर्सी बचाने में मस्त है.

Also Read: हाजीपुर में मोबाइल दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, उद्घाटन के दो दिन बाद बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बाल-बाल बचे लोग

Previous article भरत तिवारी के परिजनों से मिले भोजपुरी गायक गुंजन सिंह और राकेश मिश्रा, कहा- ‘भरत’ गरीबों के लिए थे समर्पित
Next article साहिबगंज सड़क हादसा: फरक्का से लौट रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel