[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसलने से किशोर के दोनों पैर कटे

ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसलने से किशोर के दोनों पैर कटे

0
ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसलने से किशोर के दोनों पैर कटे

वैशाली. नववर्ष के अवसर पर वैशाली घूमने आये एक युवक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वैशाली घूमने आये एक युवक का चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गये. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैशाली पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के अब्दुल करीम के 15 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, आशीष नववर्ष पर पिकनिक मनाने वैशाली आया था. भ्रमण के बाद वह देवरिया लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने वैशाली स्टेशन जा रहा था. बताया गया कि स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन खुल गयी. जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ा. इस हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel