[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर कुत्ता से बचने के चक्कर में बाइक सवार शिक्षक जख्मी

कुत्ता से बचने के चक्कर में बाइक सवार शिक्षक जख्मी

0
कुत्ता से बचने के चक्कर में बाइक सवार शिक्षक जख्मी

हाजीपुर. बेलसर थाना क्षेत्र के चकवाजा गांव के समीप बुधवार को एक कुत्ता को बचाने के दौरान बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल को स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घायल युवक श्रवण कुमार बेलसर थाना क्षेत्र के मनपुर गांव का रहने वाला बताया गया है. इस संबंध में सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल के परिजनों ने बताया कि श्रवण कुमार बेलसर थाना क्षेत्र के चकवाजा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है. सुबह बाइक से स्कूल के लिए निकले थे. स्कूल के समीप ही अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया. कुत्ता को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो जाने से बाइक सवार युवक गिर कर जख्मी हो गया. घटना के घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. महुआ में धमकी के बाद भाजपा नेता के परिजन सहमे, पुलिस जुटी जांच में महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के सदापुर महुआ गांव में कफ़न के साथ धमकी भरे पत्र घर में फेंककर भाजपा नेता के भाई को जान से मारने की दी गई धमकी के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ है. घटना के दूसरे दिन भी पुलिस पदाधिकारी पीड़ित के घर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. इस संबंध में बताया जाता है कि भाजपा के नगर अध्यक्ष दीपूदत्त चौधरी के चचेरे भाई रतन चौधरी को उसके छोटे भाई राजीव जायसवाल के घर पर कफन और पत्र फेंककर जान से मारने की धमकी दी गई थी. उक्त घटना के बाद से पूरा परिवार सहमा हुआ है. बुधवार को दूसरे दिन थानाध्यक्ष राजेश रंजन के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार दल बल के साथ पीड़ित व्यक्ति के घर पहुंच कर पूछताछ कर जानकारी ली. वहीं बाद में हाजीपुर से महुआ पहुंची डीआईयू टीम ने भी पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए निर्भीक होकर रहने को कहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel