[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर hajipur news. कॉलेज से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से गयी जान

hajipur news. कॉलेज से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से गयी जान

0
hajipur news. कॉलेज से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से गयी जान

हाजीपुर. राजापाकर थाना क्षेत्र के बेलकुंडा राजापाकर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई. मृतक राजापाकर थाना क्षेत्र के अलीपुर रविदास चौक निवासी रंजीत दास का 25 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार बताया गया है. युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर राजापाकड़ थाना क्षेत्र के रविदास चौक निवासी बबलू कुमार दिग्घी स्थित कॉलेज जाने के लिए निकला था. कॉलेज से लौटने के दौरान बेलकुंडा राजापाकड़ रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ऑटो से उतरा था. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने युवक को ठोकर मार दी. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर जुटे लोगों ने आनन फानन में घटना की सूचना राजापाकर थाने की पुलिस को दी तथा घायल युवक को इलाज के लिए राजपाकर पीएचसी में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन राजापाकड़ पीएचसी पहुंचे जहां युवक को मृत देख कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही राजापाकर थाने की पुलिस पीएचसी पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. इस संबंध में राजापाकड़ थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि ढेलफोरवा के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में मृतक के परिजन ने लिखित आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel