[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर वैशाली से चोरी की स्कॉर्पियो से कर रहे थे शराब तस्करी, मधुबनी पुलिस ने बरामद किया

वैशाली से चोरी की स्कॉर्पियो से कर रहे थे शराब तस्करी, मधुबनी पुलिस ने बरामद किया

0
वैशाली से चोरी की स्कॉर्पियो से कर रहे थे शराब तस्करी, मधुबनी पुलिस ने बरामद किया
चोरी हुई स्कॉर्पियो का फाइल फोटो.

हाजीपुर से विनय पटेल की रिपोर्ट
Hajipur News : वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंतामणीपुर पैक्स अध्यक्ष के घर से करीब एक वर्ष पूर्व चोरी हुई स्कॉर्पियो आखिरकार बरामद हो गई. हैरानी की बात यह है कि चोर चोरी की गई स्कॉर्पियो का इस्तेमाल शराब तस्करी में कर रहे थे.

दो सितंबर को शराब लदी स्कॉर्पियो को जब्त किया

मधुबनी जिले की रहिका थाना पुलिस ने शराब लदी इस स्कॉर्पियो को जब्त किया था. जानकारी के अनुसार,मधुबनी जिला के रहिका थाना पुलिस ने 2 सितंबर 2025 को शराब से लदी एक स्कॉर्पियो को जब्त किया था. मामले में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी.

21 जून को पैक्स अध्यक्ष के घर से चोरी हुई थी

पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर परिवहन विभाग से वाहन का सत्यापन कराया, जिसमें स्कॉर्पियो चिंतामणीपुर पैक्स अध्यक्ष चंदन पटेल के भाई देश प्रेम पटेल के नाम से पंजीकृत पाई गई. मधुबनी पुलिस ने आगे की जांच के लिए बेलसर थाना पहुंचकर वाहन मालिक के नाम और पते का सत्यापन कराया. इस दौरान जानकारी मिली कि उक्त स्कॉर्पियो 21 जून 2025 को पैक्स अध्यक्ष के घर से चोरी हो गई थी.

पुलिस जांच में मामला का खुलासा, जांच जारी

इस संबंध में बेलसर थाना कांड संख्या 432/25 के तहत पहले से प्राथमिकी दर्ज थी. चोरी की पुष्टि होने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके उपरांत वाहन स्वामी ने मधुबनी जिले के रहिका थाना से स्कॉर्पियो को मुक्त कराकर अपने घर वापस ले आए. एक वर्ष बाद चोरी हुई गाड़ी मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली.

Also Read : वैशाली में दिल्ली पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, बेलसर से कथित अपहृत नाबालिग बरामद

Previous article भागलपुर में एमएसएमई दिवस की धूम: जीडीपी में 30% योगदान देने वाले उद्यमियों का हुआ सम्मान
Next article धोरैया में बारिश ने बरपाया का कहर, ठनका की चपेट में आकर 3 महिलाएं झुलसीं
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel