[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर माॅनसून में निर्बाध ट्रेन सेवा के लिए मिशन मोड में काम कर रहा सोनपुर रेल मंडल

माॅनसून में निर्बाध ट्रेन सेवा के लिए मिशन मोड में काम कर रहा सोनपुर रेल मंडल

0
माॅनसून में निर्बाध ट्रेन सेवा के लिए मिशन मोड में काम कर रहा सोनपुर रेल मंडल

हाजीपुर.

बिहार में माॅनसून की जोरदार इंट्री व मूसलधार बारिश के साथ नदियां भी पूरे उफान पर हैं. माॅनसून के दौरान सुचारू व बाधा रहित ट्रेन सेवाएं बहाल रखना रेल प्रशासन के लिए चुनौती भरा कार्य रहा है. सोनपुर रेल मंडल में माॅनसून को देखते हुए मिशन मोड में विभिन्न स्तरों पर तैयारी चल रही है. साथ ही सिग्निलिंग उपकरणों का उचित रखरखाव भी किया जा रहा है. इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दे रखा है. माॅनसून के दौरान सोनपुर रेल मंडल में निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यों के लक्ष्यों का सावधानीपूर्वक पालन किया जा रहा है. पुलिया, नालों और ड्रेनेज की सफाई, पटरियों के किनारे की गंदगी और कचरा साफ करना, उच्च शक्ति वाले पंपों की स्थापना, पेड़ों की छंटाई आदि जैसे कार्य मिशन मोड पर पूरे किये गये हैं. बाढ़ को लेकर अत्यंत संवेदनशील सभी अंडरपासों की सुरक्षा की जांच की गयी है. बोल्डर्स, क्वेरी डस्ट आदि आवश्यक मात्रा में निर्धारित स्थान पर रखे गये हैं. मंडल के सभी संवेदनशील स्थानों की पहचान कर, ट्रैक एवं ट्रेन परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां चौकीदारों को तैनात किया गया है.

माॅनसून के दौरान ट्रेनों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील खंडों खासकर बरौनी-कटिहार रेलखंड में स्थानों को चिन्हित कर वहां नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है. साथ ही रात्रि पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी की गयी है. रात्रि पेट्रोलिंग के लिए उपयोग में आने वाली सामग्रियों सहित सभी आवश्यक उपकरण तैयार रखे गये हैं. रेलवे लाइन के दोनों ओर कटिंग का निरीक्षण किया गया है तथा कटिंग से गिरने वाले संभावित ढीले पत्थरों को हटा दिया गया है. सभी जल निकासी नालियों, कटिंग और यार्ड नालियों की सफाई करायी गयी है. साथ ही मंडल के सभी सेक्शनल एसएसइ, पीडब्ल्यू कार्यालय परिसर में व्यक्तिगत सुरक्षा और मानसून सावधानी पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जहां व्यक्तिगत सुरक्षा, ट्रैक सुरक्षा, कर्मचारियों के कर्तव्य और जिम्मेदारियां, मानसून और इसके निवारक उपाय, माॅनसून पेट्रोलिंग जैसे विभिन्न विषयों पर व्यापक रूप से चर्चा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel