[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर सराय पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

सराय पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

0
सराय पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

प्रतिनिधि, सराय

. सराय पुलिस ने अख्तियारपुर पटेढा गांव के टोल प्लाजा के समीप से गश्ती के दौरान बुधवार की देर रात 12 किलो 362 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया. मामले में लालगंज के एसडीपीओ सदर टू गोपाल मंडल ने गुरुवार को बताया कि संपूर्ण जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में बुधवार की देर रात सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार को सूचना मिली कि पूर्वी चंपारण निवासी प्रिंस कुमार निषाद हाजीपुर के पासवान चौक पर किसी व्यक्ति से गांजा खरीदकर एक यात्री बस में बैठ कर घर जा रहा है. जिसकी सूचना से अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष द्वारा गश्ती में निकले सहायक अवर निरीक्षक जय कुमार भारती को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये गये. निर्देश के अनुपालन में जय कुमार भारती अपनी टीम के साथ टोल प्लाजा के समीप पहुंचकर वाहन जांच किया. इसी दौरान हाजीपुर की ओर से एक यात्री बस वहां आकर रुकी. बस से एक व्यक्ति बड़े झोले के साथ उतरा और पश्चिम दिशा की ओर भागने लगा. जिसे पुलिस बलों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान उसकी पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मननपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार निषाद के रूप में की गयी.

वीडियोग्राफी कराते हुए तलाशी ली गयी:

इसके बाद अंचलाधिकारी भगवानपुर सह दंडाधिकारी शुभेंद्र कुमार की उपस्थिति में विधिवत वीडियोग्राफी कराते हुए उसकी तलाशी ली गई. लाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल सहित उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से पीले रंग के सात बंडल गांजा बरामद की गई. पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर ही भौतिक तराजू मंगवाकर गांजे का वजन कराया, जो कुल 12.362 किलोग्राम पाया गया. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है. फिलहाल यह जांच की जा रही है कि वह इसे कहां सप्लाई करने जा रहा था. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel