[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर ट्रक के धक्के से कार सवार व्यक्ति की मौत, यूपी से सुंदर कांड का पाठ कर लौट रहे थे सभी

ट्रक के धक्के से कार सवार व्यक्ति की मौत, यूपी से सुंदर कांड का पाठ कर लौट रहे थे सभी

0
ट्रक के धक्के से कार सवार व्यक्ति की मौत, यूपी से सुंदर कांड का पाठ कर लौट रहे थे सभी

हाजीपुर बिदुपुर से राजीव कुमार सिंह की रिपोर्टहाजीपुर. जंदाहा एनएच पर देवा चौक के पास ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में कार के परखचे उड़ गये और उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि अन्य पांच लोग बुरी तरह घायल है. घटना शनिवार की अहले सुबह लगभग चार बजे की है. सभी घायलों को बिदुपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में रेफर किया गया, जबकि मृतक आशुतोष कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया. जानकारी के अनुसार, यूपी से सुंदर कांड का पाठ कर मंडली कार से समस्तीपुर जा रहे थे कि देवा चौक के निकट पीछे से एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर कार ने आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे कार के परखचे उड़ गये और उसमें सवार अकबरपुर यूपी के 45 वर्षीय आशुतोष कुमार की मौत हो गयी. साथ ही उनके साथी देवरिया यूपी के प्रेम कुमार, अकबरपुर यूपी के दुर्गेश पांडेय, साबुकपुर यूपी के मनोज पांडेय, पिंड देवरिया यूपी के दीपक कुमार मिश्र और अकबरपुर यूपी के आदित्य अग्रहरी बुरी तरह घायल हो गये, जिसे बिदुपुर सीएचसी से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क मार्ग अबरुद्ध हो गया अफरातफरी मच गयो सूचना पाते ही बिदुपुर पुलिस मौके पर पहुच कर स्थिति को नियंत्रित किया और आवागमन चालू किया स्थिति सामान्य है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel