[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर आज से शुरू होगा पीठासीन पदाधिकारी और मतदान कर्मियों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण

आज से शुरू होगा पीठासीन पदाधिकारी और मतदान कर्मियों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण

0
आज से शुरू होगा पीठासीन पदाधिकारी और मतदान कर्मियों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण

हाजीपुर. जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव की तैयारी में जोर शोर से जुटा हुआ है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी और मतदान कर्मियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण गुरुवार से जिला मुख्यालय स्थित तीन केंद्रों पर शुरू हो रहा है. 16 मई तक मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम यशपाल मीणा ने दूसरे चरण के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले पीठासीन पदाधिकारी और मतदान कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अनुशासनिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन पदाधिकारियों और मतदान कर्मियों को मोबाइल में बूथ एप चलाने, इवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली, मतदान के दौरान मशीन में आने वाली त्रुटियां और उसका निवारण, मॉक पोल एवं वास्तविक मतदान के समय मशीनों को रिप्लेसमेंट करने के तरीके के बारे में बताया जायेगा. वहीं पीठासीन पदाधिकारी और मतदान अधिकारी को उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी. इसके साथ ही मतदान केंद्र पर बरती जाने वाली सावधानियां, प्रशासनिक व्यवस्था में सामग्री वितरण केंद्र एवं उपस्थित होने का समय की जानकारी, सामग्री प्राप्ति काउंटर एवं वापसी सामग्री जमा करने, इवीएम को सील करने आदि की जानकारी दी जायेगी. सफलतापूर्वक प्रशिक्षण संपन्न कराने के लिए तीनों केंद्रों पर पदाधिकारियों के साथ कर्मियों की तैनाती की गयी है.

मालूम हो कि मतदान कर्मियों को जिला स्तर पर दो प्रशिक्षण और सामग्री वितरण स्थल पर संबंधित प्रखंड में तृतीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाना है. जिसमें प्रथम चरण का प्रशिक्षण 4 से 13 अप्रैल तक दिया जा चुका है. दूसरे चरण का प्रशिक्षण गुरुवार से 16 मई तक जिले के तीन केंद्रों पर दी जायेगी. जिला मुख्यालय के राय वीरेंद्र सिंह कॉलेज, राम बालक राय कॉलेज और श्री मुल्कजादा सिंह उच्च विद्यालय को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है. बताया कि विभाग की ओर से कोषागार में भंडारित इवीएम को प्रशिक्षण स्थल तक ले जाने के लिए सभी केंद्रों पर दो-दो कर्मी और एक दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. वहीं प्रशिक्षण के सफल संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक वरीय प्रभारी पदाधिकारी, तीन-तीन प्रतिनियुक्त पदाधिकारी के साथ कई कर्मियों को तैनात किया गया है.

12 मई को राय वीरेंद्र कॉलेज पर माइक्रो ऑब्जर्वर काे दिया जायेगा दूसरे चरण का प्रशिक्षण :

हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को होने वाले मतदान के सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वर को उनके कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का कार्यक्रम का शिड्यूल जारी कर दिया गया है. 12 मई को प्रतिनियुक्त किये गये माइक्रो ऑब्जर्वर को राय वीरेंद्र सिंह महाविद्यालय में दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम यशपाल मीणा ने इस संबंध में पत्र जारी कर प्रशिक्षण की सफलता के लिए दो वरीय पदाधिकारी, तीन पदाधिकारी, एक दंडाधिकारी, 20 मास्टर ट्रेनर और 8 कर्मियों के अलावा अन्य कार्यों के लिए भी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है. वहीं 5 मास्टर ट्रेनर को रिजर्व रखा गया है. प्रतिनियुक्त मास्टर ट्रेनर माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान के दौरान उनके कार्यों के बारे में जानकारी देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel