[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर hajipur news. प्रेम विवाह से परिजनों के इन्कार पर युवक-युवती ने एक साथ कर ली आत्महत्या

hajipur news. प्रेम विवाह से परिजनों के इन्कार पर युवक-युवती ने एक साथ कर ली आत्महत्या

0
hajipur news. प्रेम विवाह से परिजनों के इन्कार पर युवक-युवती ने एक साथ कर ली आत्महत्या

हाजीपुर. महुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर बेझा गांव में प्रेम विवाह से परिजनों के इंकार करने पर युवक-युवती ने घर के पास स्थित आम के बगीचे में एक साथ गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली. मृतक प्रेमी की पहचान बिशनपुर बेझा गांव निवासी लालदेव पासवान के 21 वर्षीय पुत्र रतन कुमार तथा प्रेमिका की पहचान बिशनपुर कन्हौली गांव निवासी नरेश पासवान की 19 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम पांच बजे के करीब महुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर बेझा गांव स्थित लाइन होटल के पास आम के बगीचे में प्रेमी प्रेमिका ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भिड़ जुट गई. लोगों ने दोनों के शव को फंदे से उतार कर आनन-फानन में इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिजन दोनों को लेकर अंतिम संस्कार के लिए जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. हालांकि इस दौरान दोनों के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे.

लगभग दो वर्षों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

स्थानीय लोगों ने बताया कि रतन एवं चांदनी के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी, लेकिन गांव का मामला होने के कारण लड़के के परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी. इससे दोनों की शादी नहीं होने की उम्मीद देख दोनों मिलने के लिए बगीचे में पहुंचे जहां दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाते हुए आम के डाली में रस्सी का फंदा डालकर एक साथ लटक गए. दोनों को लटकते देख आस पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया लेकिन जबतक लोग मौके पर पहुंचे दोनों की मौत हो चुकी थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के विशनपुर बेझा गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक एवं युवती ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली थी. परिजनों से दोनों शव को छुपा दिया था. परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही ठिकाने लगाने की फिराक में थे. तभी किसी माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel