[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर बारिश से बदला मौसम का मिजाज: तपती गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत

बारिश से बदला मौसम का मिजाज: तपती गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत

0
बारिश से बदला मौसम का मिजाज: तपती गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत
बारिश् से रोड पर जमा पानी.

Hajipur News : (विनय पटेल की रिपोर्ट) पटेढ़ी बेलसर क्षेत्र में शनिवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छा गए. सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत पहुंचाई.
पिछले कई दिनों से क्षेत्र के लोग तेज धूप और बढ़ते तापमान से परेशान थे. दिनभर पड़ रही चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था. वहीं उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को भी प्रभावित कर रखा था. बीते 29 मई को हुई बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम सुहाना हुआ था, लेकिन उसके बाद निकली तेज धूप ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी थी.

भीषण गर्मी में पंखे से भी नहीं मिल रही थी राहत

गर्मी का आलम यह था कि पंखे राहत देने में असफल साबित हो रहे थे. बिजली रहने के बावजूद घरों के अंदर गर्म हवा का एहसास हो रहा था. खासकर बुजुर्ग, बच्चे और खेतों में काम करने वाले किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

बारिश से तापमान में आयी गिरावट

शनिवार की सुबह जैसे ही बादल घिरने लगे और हल्की बारिश शुरू हुई, लोगों के चेहरों पर राहत दिखाई देने लगी. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई.
किसानों के लिए भी यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है. खेतों की नमी बढ़ने से फसलों को फायदा पहुंचेगा तथा अगले एक सप्ताह तक फसलों में सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Also Read : सीवी रमन विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट डे-2026, 250 से अधिक विद्यार्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

Previous article Muzaffarpur Hospital Roster: शनिवार को सदर और SKMCH ओपीडी का शेड्यूल जारी, पढ़ें पूरी लिस्ट
Next article Aaj Ka Darshan: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मुजफ्फरपुर का गरीबनाथ मंदिर, जानिए बाबा के दर्शन और आरती का पूरा समय
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel