[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर शिकायतों के लिए जारी होगा मोबाइल नंबर

शिकायतों के लिए जारी होगा मोबाइल नंबर

0
शिकायतों के लिए जारी होगा मोबाइल नंबर

हाजीपुर. नगर थाना परिसर में शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता एसपी विक्रम सिहाग ने किया. बैठक के दौरान आम लोगों ने शहर में सुखा नशा जैसे स्मैक, कोटा, गांजा, हीरोइन कि बिक्री एवं सेवन, मोटरसाइकिल एवं घर में चोरी, शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर जाम से छुटकारा, पैंथर टीम से गश्ती करने सहित कई बातों को एसपी के समक्ष रखा. जिसके बाद एसपी ने इन सभी मुद्दों पर जल्द काम करते हुए समस्याओं के जल्द ही निराकरण का भरोसा दिया. उपस्थित लोगों ने विशेषकर पैंथर टीम से संवेदनशील स्थान जैसे की नखास चौक, कोनहारा, हेला बाजार, मस्जिद चौक, जढ़ुआ, मड़ई चौक, बाग दुल्हन, अनवरपुर, अंजानपीर चौक के पास गश्ती कर लहरिया कट बाइक चालक, सुख नशा का बिक्री एवं सेवन करने वाले लोग पर कार्रवाई करने के लिए कहा. एसपी ने उपस्थित लोगों को बताया कि एक से दो दिन में एक नया मोबाइल नंबर जारी किया जायेगा, जिसमें आसपास की समस्याओं को व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज या फोन कर जानकारी दी जा सकती है. शिकायत मिलने के बाद एक विशेष टीम के द्वारा जल्द कार्रवाई की जायेगी. वही सूचना देने वालों का नाम व पता गोपनीय रहेगा. संवाद के दौरान नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार, नगर पर्येवेक्षी पदाधिकारी अरविंद प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष मोहन कुमार, एसआई राकेश कुमार, रंजीत केवट, प्रदीप कुमार, राजकुमार, राहुल कुमार, अविनाश कुमार वर्मा, सत्येंद्र कुमार, एएसआई राकेश कुमार सहित काफी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे. क्या बोले लोग वार्ड नंबर 13 निवासी शीला देवी ने एसपी को बताया कि अंदर किला वार्ड नंबर 13 श्री घाट के किनारे आपराधिक छवि के लोगों का झुंड रहता है. जिसके द्वारा सूखा नशा हरदम किया जाता है. विरोध करने पर मारपीट व झगड़ा करने को उतारू हो जाते है. जिसे लेकर महिला ने एसपी से पैंथर टीम के द्वारा गस्ती एवं नशे पर रोक लगाने का आग्रह किया. सिनेमा रोड निवासी अनिल चंद्र कुशवाहा ने एसपी को बताया कि शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर हमेशा जाम लगा रहता है. बाजार से बाइक चोरी, घर एवं दुकान में चोरी से बचने के लिए रात्रि 12:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 तक पुलिस गस्ती कराने की बात कही. अनजांनपीर निवासी सुभाष कुमार निराला ने एसपी से अनजांनपीर चौक, गुदरी बाजार, गांधी चौक साहित्य शहरी क्षेत्र में जाम की समस्याओं से निपटने की बात कही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel