[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर Hajipur News : आअज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Hajipur News : आअज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

0
Hajipur News : आअज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

हाजीपुर. औद्योगिक थाना क्षेत्र के चौरसिया चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कलां पूर्वी गांव निवासी 52 वर्षीय सीताराम चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कलां पूर्वी गांव निवासी सीताराम चौधरी काम कर घर लौट रहा था. इसी दौरान औद्योगिक थाना क्षेत्र के चौरसिया चौक के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह सड़क किनारे गिर गया. सड़क किनारे अचेत देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी. एसआइ यशवंत कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक की पहचान कर घटना की सूचन परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये. बताया गया कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में एसआई यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel