[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर वैशाली में एलपीजी आपूर्ति पर जिला प्रशासन सख्त, 17 गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

वैशाली में एलपीजी आपूर्ति पर जिला प्रशासन सख्त, 17 गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

0
वैशाली में एलपीजी आपूर्ति पर जिला प्रशासन सख्त, 17 गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण
सांकेतिक तस्वीर

LPG Supply Bihar: हाजीपुर में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है. शनिवार को जिले की 17 गैस एजेंसियों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया. अभियान का उद्देश्य गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाना तथा उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी उपलब्ध कराना है.

जिले में 67 गैस एजेंसियां कर रही हैं आपूर्ति

जिला आपूर्ति कार्यालय के अनुसार जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की कुल 67 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं. इनके माध्यम से 8,06,738 घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

19,528 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध

3 जुलाई तक जिले की गैस एजेंसियों के पास 19,528 एलपीजी सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध था. वर्तमान में 37,200 रीफिल बुकिंग लंबित हैं, जबकि पिछले 60 दिनों में औसतन 12,624 सिलेंडरों की प्रतिदिन डिलीवरी की गई है. जिले का औसत बैकलॉग 3.2 दिन बताया गया है, जिसे प्रशासन ने आपूर्ति व्यवस्था के सुचारु संचालन का संकेत माना है.

Image 224
सांकेतिक तस्वीर

जमाखोरी रोकने के लिए बढ़ाई गई निगरानी

एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा वरीय अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नियमित रूप से गैस एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रहे हैं.

तीन मामलों में दर्ज हो चुकी है एफआईआर

जिला प्रशासन के अनुसार एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी के मामलों में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं. इनमें दो मामले हाजीपुर अनुमंडल और एक मामला महनार अनुमंडल क्षेत्र में दर्ज किया गया है.

Image 223
सांकेतिक तस्वीर

शिकायत के लिए जारी है हेल्पलाइन

एलपीजी आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता जिला नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 06224-260233 और 06224-260234 पर संपर्क कर सकते हैं.

प्रशासन के अनुसार अब तक 1,239 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1,236 का निष्पादन किया जा चुका है.

पीएनजी कनेक्शन पर भी दिया जा रहा जोर

जिला प्रशासन ने बताया कि हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र में एलपीजी पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जा रहा है.

Also Read: बिहार में मुखिया का चुनाव लड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर, 10 साल बाद बदल सकता है आरक्षण रोस्टर, जानिए क्या है नियम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel