[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर Lock Down : सुरक्षा के साथ जरूरतमंदों की मददगार भी बन रही खाकी

Lock Down : सुरक्षा के साथ जरूरतमंदों की मददगार भी बन रही खाकी

0
Lock Down : सुरक्षा के साथ जरूरतमंदों की मददगार भी बन रही खाकी

कोहाजीपुर : कोरोना संक्रमण के विरुद्ध जारी देशव्यापी साइलेंट वार में खाकी वर्दी दोहरी भूमिका निभाती दिख रही है. लॉकडाउन का सख्ती से पालन व लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए एक ओर जहां दिन रात खाकी सड़क से लेकर गली-मुहल्ले तक की दौड़ लगा रही है. वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय आपदा की इस घड़ी में खाकी जरूरतमंदों के लिए मददगार की भूमिका भी निभा रही है. वैशाली पुलिस इन दिनों जहां एक ओर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराती दिख रही है, वहीं दूसरी ओर गरीब, असहाय व जरूरतमंदों तक भोजन का पैकेट भी पहुंचा रही है.

शहर से लेकर गांव की गलियों तक में पुलिस जरूरतमंदों तक भोजन व राशन का पैकेट पहुंचाने का काम कर रही है. इसी कड़ी में हाजीपुर सदर प्रखंड के बलवा कोआरी गांव में पुलिसकर्मियों ने घर-घर जाकर न सिर्फ भोजन व राशन के पैकेट का वितरण किया बल्कि गांव में दवाओं का छिड़काव भी किया. मालूम हो कि पुलिस सप्ताह के दौरान फरवरी महीने में एसपी डॉ गौरव मंगला के नेतृत्व में वैशाली पुलिस इस गांव को गोद लिया था.

काफी पिछड़े माने जाने वाले इलाके में कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉक डाउन के दौरान पुलिस मददगार बन कर पहुंची. सदर एसडीपीओ राघव दयाल व सदर थानाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बीते दिन इस गांव में पहुंचे और घर-घर जाकर भोजन व राशन के पैकेट का वितरण किया. साथ ही गांव की साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य भी किया. पुलिस अधिकारी व जवानों गांव में खुद ही छिड़काव व साफ-सफाई की. साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील भी की.

Previous article धारदार हथियार से विवाहिता की हत्या, खेत में मिली लाश
Next article सेविका एवं आशा प्रत्येक घर जाकर लेंगीं लोगों के स्वास्थ्य की रिपोर्ट
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel