[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर पेंशन के लाभार्थियों का 30 मई तक चलेगा जीवन प्रमाणीकरण अभियान

पेंशन के लाभार्थियों का 30 मई तक चलेगा जीवन प्रमाणीकरण अभियान

0
पेंशन के लाभार्थियों का 30 मई तक चलेगा जीवन प्रमाणीकरण अभियान

वैशाली.

जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने के लिए 30 अप्रैल से 30 मई तक शिविर के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण होना है. चिह्नित मृत पेंशनधारियों को इ लाभार्थी पोर्टल पर सतत रूप से डेथ मार्क करना है एवं सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं सीएससी केंद्रों पर जीवन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया जाना है. उक्त के आलोक में वैशाली प्रखंड में जीवन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन निरंतर चल रहा है, जिसमें बचे हुए पेंशन लाभार्थी अपना जीवन प्रमाणीकरण करवा रहे है, जो लाभार्थी जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाएंगे उनका पेंशन रुक सकता है. योजना के लाभार्थियों को आगे अपना लाभ निरंतर रखने के लिए नजदीकी वसुधा केंद्र में जाकर अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करवाना होगा. सत्यापन के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक वसुधा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है. वैशाली प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर निखिल कुमार ने बताया कि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत जिले में लगभग 60 हजार 870 पेंशनधारी लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन शेष है. जिसे शीघ्र पूर्ण करने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है, साथ ही मृत लाभार्थियों को चिन्हित कर पोर्टल पर अंकित करने हेतु निरंतर कार्य चल रहा है. वैसे पेंशनधारी जिनका ई लाभार्थी पोर्टल पर आधार एंट्री नहीं है, उनका आधार एंट्री कराते हुए जीवन प्रमाणीकरण कराया जाना है. लाभार्थी चंदेश्वर महतो जो वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं और लाभार्थी बेबी देवी जो लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थी हैं

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel