[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योग, बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में जुटे सैकड़ों लोग

हाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योग, बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में जुटे सैकड़ों लोग

0
हाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योग, बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में जुटे सैकड़ों लोग

International yoga day 2026: (कैफ अहमद) हाजीपुर के बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में रविवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सदर एसडीओ रामबाबू बैठा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, स्काउट एवं गाइड के बच्चे, खिलाड़ी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योग किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया.

Image 955
हाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योग, बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में जुटे सैकड़ों लोग 6

योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में कराया गया अभ्यास

कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम के अभ्यास से हुई. प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और “करें योग, रहें निरोग” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

Image 952
हाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योग, बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में जुटे सैकड़ों लोग 7

‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम पर दिया गया विशेष जोर

इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” के अनुरूप लोगों को नियमित योग अपनाकर शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया. वक्ताओं ने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन की सबसे प्रभावी जीवनशैली बताया.

Image 953
हाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योग, बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में जुटे सैकड़ों लोग 8

एसडीओ रामबाबू बैठा ने किया नियमित योग का आह्वान

सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है. नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है और व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है. उन्होंने सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की.

Image 954
हाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योग, बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में जुटे सैकड़ों लोग 9

स्वस्थ समाज निर्माण का दिया संदेश

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, खिलाड़ियों, स्काउट-गाइड के बच्चों और अन्य प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया. पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और योग के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस: औरंगाबाद में निकला विशाल कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Previous article तमाड़ में सड़क हादसा : बाइक, टेम्पो और कार की टक्कर से एक की मौत, कई घायल
Next article विश्व योग में रमा बंगाल, रेड रोड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, शुभेंदु ने किया विवेकानंद को याद
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel