[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर वैशाली: हॉस्टल से लापता दो छात्र बरामद, एक हाजीपुर स्टेशन तो दूसरा फरीदाबाद से मिला

वैशाली: हॉस्टल से लापता दो छात्र बरामद, एक हाजीपुर स्टेशन तो दूसरा फरीदाबाद से मिला

0
वैशाली: हॉस्टल से लापता दो छात्र बरामद, एक हाजीपुर स्टेशन तो दूसरा फरीदाबाद से मिला
सकुशल बरामद दोनों बच्चों का फाइल फोटो.

महुआ (वैशाली)से दिलीप कुमार की रिपोर्ट
Vaishali News : महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली स्थित एक निजी विद्यालय के हॉस्टल से शुक्रवार की सुबह अचानक एक साथ रहस्मय ढंग से लापता हुए दो दो छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया गया है. एक हाजीपुर स्टेशन तो दूसरा यूपी के फरीदाबाद में मिला है.

एक मुजफ्फरपुर तो दूसरा समस्तीपुर का रहनेवाला

जानकारी के अनुसार, महुआ थाना क्षेत के कन्हौली में संचालित एक निजी विद्यालय के हॉस्टल से शुक्रवार की सुबह मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र अंतर्गत छेत्रपटी निवासी श्रीराम झा के पुत्र चौथी के छात्र शुभम कुमार झा तथा समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी गली नंबर 7 निवासी बादल सिंह के पुत्र छठी कक्षा के छात्र आकाश कुमार रहस्मय ढंग से लापता हो गया.

काफी खोजबीन के बाद पुलिस को दी थी सूचना

एक साथ दो दो छात्रों को हॉस्टल से लापता होने की सूचना मिलते ही संचालक की बेचैनी जहां बढ़ गई थी. वही परिजनों के चेहरे भी मुरझा गए थे. परिजनों ने हॉस्टल संचालक के साथ मिलकर लापता छात्रों की खोजबीन शुरू कर दी थी. करीब 12 घंटे तक काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने के बाद इसकी लिखित सूचना थाना को दी गई थी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर से भी जांच पड़ताल के बाद लापता छात्रों की बरामदगी के लिय पुरजोर प्रयास शुरू कर दी थी.

12 घंटे बाद आकाश तो 24 घंटे बाद मिला शुभम

कन्हौली के एक निजी हॉस्टल से एक साथ लापता हुए दो छात्रों में 12 घंटे बाद आकाश कुमार हाजीपुर स्टेशन तो 24 घंटे बाद उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद से शुभम कुमार सकुशल मिल गया.

माता-पिता के पास गया था शुभम

हॉस्टल संचालक ने बताया कि शुभम अपने माता पिता से मिलने चुपके से फरीदाबाद पहुंच गया था. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि हॉस्टल से लापता दोनों छात्र सकुशल बरामद कर लिया गया है.अचानक कैसे दो दो छात्र लापता हो गया इसकी जांच पड़ताल की जा रही है. हॉस्टल संचालक को भी अपने स्तर से जांच कर दोषी लोगो पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें. महुआ के निजी हॉस्टल से समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के रहने वाले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजन और प्रबंधन चिंतित

Previous article क्यों मनोज वाजपेयी के फिल्म सेट पर नहीं जातीं पत्नी शबाना रजा? असली वजह जान रह जाएंगे हैरान
Next article धनौरा पंचायत के 500 घरों में पांचवें दिन भी पेयजल संकट, ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel