इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सिक्स लेन पुल के समीप चोरी कर रहे आधा दर्जन चोरों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से चोरी किये गये सामान को भी बरामद किये गये हैं. बरामद सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बतायी गयी है. सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
