[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में 140 महिला उद्यमी एक मंच पर, मधुग्राम ब्रांडिंग पर ₹1.08 करोड़ खर्च होंगे

हाजीपुर में 140 महिला उद्यमी एक मंच पर, मधुग्राम ब्रांडिंग पर ₹1.08 करोड़ खर्च होंगे

0
हाजीपुर में 140 महिला उद्यमी एक मंच पर, मधुग्राम ब्रांडिंग पर ₹1.08 करोड़ खर्च होंगे

Hajipur Women Entrepreneurs: (कैफ अहमद) वैशाली जिले में जीविका समर्थित मधुग्राम महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से बुधवार को क्रेता-विक्रेता सम्मेलन (बायर-सेलर मीट) का आयोजन किया गया. सम्मेलन में करीब 140 महिला उद्यमियों, उत्पादकों, बैंक प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों को खरीदारों, बैंकों और विपणन संस्थानों से जोड़कर उनके उत्पादों के लिए नए बाजार उपलब्ध कराना था.

कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका के निदेशक विनय राय ने किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी बाजार में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, आकर्षक पैकेजिंग, प्रभावी ब्रांडिंग और समय पर आपूर्ति ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. इस दौरान अधिकारियों ने महिला उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया.

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ेगा महिलाओं का कारोबार

जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक समीर कुमार ने बताया कि महिला उद्यमियों के उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, खादी मॉल, विभिन्न प्रदर्शनियों और बल्क ऑर्डर के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जल्द ही टोल-फ्री हेल्पलाइन और ‘जीविका दीदी हाट’ की शुरुआत की जाएगी, जिससे महिलाओं को व्यवसाय संबंधी मार्गदर्शन और स्थायी विपणन मंच मिलेगा.

सफल महिला उद्यमियों ने साझा किए अनुभव

सम्मेलन में पद्मश्री सम्मानित किसान चाची राजकुमारी देवी सहित कई सफल महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने, आत्मनिर्भर बनने और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया.

लखपति दीदी योजना के तहत मिलेगा ₹2 लाख तक ऋण

बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज नयन ने बताया कि लखपति दीदी योजना के तहत महिला उद्यमियों को ₹2 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें.

मधुग्राम ब्रांड को मिलेगी नई पहचान

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि मधुग्राम ब्रांड की ब्रांडिंग और विपणन के लिए ₹1.08 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है. जिला प्रशासन ने महिला उद्यमियों को बाजार, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

प्रमुख बातें

  • 140 महिला उद्यमी एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग.
  • मधुग्राम ब्रांड की ब्रांडिंग एवं विपणन के लिए ₹1.08 करोड़ स्वीकृत.
  • लखपति दीदी योजना के तहत ₹2 लाख तक ऋण की सुविधा.
  • ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, खादी मॉल और बल्क ऑर्डर के माध्यम से मिलेगा बाजार.
  • जल्द शुरू होगी टोल-फ्री हेल्पलाइन और ‘जीविका दीदी हाट’.

इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

Previous article चैनपुर का प्राचीन मां काली मंदिर, जहां सच्चे मन से मांगी हर मुराद होती है पूरी
Next article ओवरलोड ई-रिक्शों में सफर कर रहे स्कूली बच्चे, हर दिन जोखिम में पड़ रही जान
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel