[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह नीला आसमान और सफेद बादलों का दिखा अद्भुत नजारा, भारी बारिश की चेतावनी

हाजीपुर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह नीला आसमान और सफेद बादलों का दिखा अद्भुत नजारा, भारी बारिश की चेतावनी

0
हाजीपुर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह नीला आसमान और सफेद बादलों का दिखा अद्भुत नजारा, भारी बारिश की चेतावनी
हाजीपुर का मौसम

Hajipur Weather : मानसून की दस्तक के बीच रविवार की सुबह हाजीपुर में मौसम ने ऐसा रंग दिखाया कि लोग कुछ देर के लिए ठहरकर आसमान निहारने लगे. पिछले कई दिनों से काले और घने बारिश वाले बादलों के बीच रविवार सुबह अचानक आसमान पूरी तरह नीला नजर आया. उस पर बिखरे सफेद बादलों की अनोखी आकृतियों ने पूरे शहर को एक खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य का तोहफा दे दिया.

Hajipur Weather : कैसा दिखा रविवार सुबह का आसमान?

सुबह घरों की छतों, सड़कों और रास्तों से गुजर रहे लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया. कई युवाओं ने वीडियो और रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए. कुछ देर के लिए ऐसा लगा मानो बारिश का मौसम थम गया हो और प्रकृति ने अपना सबसे सुंदर रूप दिखा दिया हो.

Hajipur Weather Alert : कुछ ही देर में फिर बदला मौसम का मिजाज

हालांकि यह खूबसूरत मौसम ज्यादा देर तक नहीं टिक सका. कुछ ही समय बाद फिर से आसमान में काले बादलों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया और मौसम का मिजाज बदल गया. उमस बढ़ने के साथ तेज हवाओं के संकेत भी मिले, जिससे लोगों को अब बारिश का इंतजार है.

हाजीपुर की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hajipur Monsoon : मानसून पूरी तरह हुआ सक्रिय

मौसम के इस तेजी से बदलते मिजाज ने साफ कर दिया है कि मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. कभी तेज धूप, कभी नीला आसमान और कुछ ही देर में घने बादलों का छा जाना इन दिनों हाजीपुर के मौसम की सबसे बड़ी खासियत बन गया है. ऐसे में अगले कुछ घंटों में बारिश होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

Also Read: लोन अटका या रिजेक्ट हो गया? अब मिलेगा मौका, वैशाली में लगेगा मेगा कैंप, बस करना होगा ये काम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel