[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बारिश को लेकर दिया अपडेट, IMD की नई भविष्यवाणी आई सामने

हाजीपुर में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बारिश को लेकर दिया अपडेट, IMD की नई भविष्यवाणी आई सामने

0
हाजीपुर में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बारिश को लेकर दिया अपडेट, IMD की नई भविष्यवाणी आई सामने
हाजीपुर का मौसम

Hajipur Weather : मानसून की दस्तक के बावजूद हाजीपुर के लोगों को अब भी झमाझम बारिश का इंतजार है. पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और उसके बाद निकल रही तेज धूप ने गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने अब अगले दो से तीन दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है.

कुछ मिनट की बारिश, फिर तेज धूप से बढ़ रही उमस

पिछले चार-पांच दिनों से हाजीपुर में रोजाना बादल छा रहे हैं. गरज के साथ 10 से 25 मिनट तक हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम साफ हो जाता है और तेज धूप निकल आती है. इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है.

Hajipur Rain Alert: गुरुवार को भी नहीं बदला मौसम का मिजाज

गुरुवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और शहर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं चली. बारिश रुकते ही तेज धूप निकल आई, जिससे उमस फिर बढ़ गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव (लो प्रेशर) क्षेत्र के कारण बिहार में मानसून की गतिविधियां फिर सक्रिय हो रही हैं. इसके प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों के दौरान हाजीपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

अच्छी बारिश हुई तो 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

हाजीपुर में पिछले कुछ दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. हालांकि पूरे शहर की आधिकारिक वर्षा का अंतिम आंकड़ा अभी जारी नहीं हुआ है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले 48 घंटे में लगातार अच्छी बारिश होती है तो अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा.

Also Read : सारण को मिल सकती है कई रेल सौगात, विधायक की मांगों पर रेल मंत्रालय ने शुरू की पहल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel