[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर वैशाली की 32 पंचायतों में 7 जुलाई को लगेगा ‘सहयोग शिविर’, मौके पर होगा समस्याओं का त्वरित समाधान

वैशाली की 32 पंचायतों में 7 जुलाई को लगेगा ‘सहयोग शिविर’, मौके पर होगा समस्याओं का त्वरित समाधान

0
वैशाली की 32 पंचायतों में 7 जुलाई को लगेगा ‘सहयोग शिविर’, मौके पर होगा समस्याओं का त्वरित समाधान

Hajipur Sahyog Shivir: आम लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से वैशाली जिले की 32 पंचायतों में 7 जुलाई को ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किया जाएगा. जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है.

प्रशासन के अनुसार, यह सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किया जाएगा. इसी कड़ी में 7 जुलाई को जिले के सभी 16 प्रखंडों की दो-दो पंचायतों में बहु-विभागीय सहयोग शिविर लगाए जाएंगे. शिविर स्थलों का चयन इस प्रकार किया गया है कि आसपास की पंचायतों के लोग भी एक ही स्थान पर पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें.

इन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर

  • पटेढ़ी बेलसर: मनोरा, मिश्रौलिया अजलपुर
  • हाजीपुर: मनुआ, विष्णुपुर बलाधारी
  • भगवानपुर: किरतपुर राजाराम, सहथा
  • लालगंज: पुरखौली, रीखर
  • बिदुपुर: दाउदनगर, खिलवत
  • वैशाली: दाउदनगर, फुलाढ़
  • राघोपुर: मलिकपुर, रामपुर श्यामचंद
  • महुआ: शेरपुर मानिकपुर, गौसपुर चकमजाहिद
  • गोरौल: सोंधो दुल्लह, महमदपुर पोझा
  • चेहराकलां: खाजेचांद छपड़ा, अख्तियारपुर सेहान
  • राजापाकर: राजापाकर उत्तरी, राजापाकर दक्षिणी
  • जंदाहा: सैदपुर (मो. उर्फ सलहा), मुकुंदपुर भाथ
  • पातेपुर: मौदह बुजुर्ग, टेकनारी
  • महनार: पहाड़पुर विशुनपुर, चमरहरा
  • सहदेई बुजुर्ग: नयागांव पूर्वी, नयागांव पश्चिमी
  • देसरी: रसूलपुर हबीब, आजमपुर
  • एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे. आम नागरिक अपनी समस्याओं का आवेदन दे सकेंगे तथा पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा. जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद के तमसी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, 25 फीट गहरी नहर में पलटी स्कूली वैन, 14 बच्चे जख्मी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel