[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर: किसान गोष्ठी में पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण पर दिया बड़ा संदेश

हाजीपुर: किसान गोष्ठी में पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण पर दिया बड़ा संदेश

0
हाजीपुर: किसान गोष्ठी में पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण पर दिया बड़ा संदेश
सांकेतिक तस्वीर

Hajipur News (नीरज कुमार): डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, वैशाली द्वारा “खेत बचाओ अभियान” के तहत प्रखंड हाजीपुर की सिंदुआरी पंचायत में वृहद किसान गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों महिला एवं पुरुष प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इनमें लगभग 70 प्रतिशत भागीदारी महिला किसानों की रही.

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कुलपति डॉ. पी. एस. पांडेय ने की.

विशिष्ट अतिथियों में विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. रत्नेश कुमार झा, आईसीएआर, नई दिल्ली के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. केशव, विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. डी. के. राय, मत्स्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. पी. श्रीवास्तव, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. उषा सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. इसके अलावा बिहार विधान परिषद एवं बिहार विधानसभा के जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.

मिट्टी बचाने और प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत भाषण से हुई. कृषि विज्ञान केंद्र, वैशाली के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने “खेत बचाओ अभियान” के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए मिट्टी के स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता बताई.

तकनीकी सत्र में विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और संसाधन संरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी. आईसीएआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. केशव ने प्राकृतिक खेती की अवधारणा, सिद्धांत और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की.

रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की अपील

कुलपति डॉ. पी. एस. पांडेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करके मिट्टी की उर्वरता को पुनर्स्थापित किया जा सकता है. उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल महिला किसानों की सराहना भी की.

मुख्य अतिथि रामनाथ ठाकुर ने कृषि विज्ञान केंद्र और विश्वविद्यालय द्वारा प्राकृतिक खेती एवं मृदा संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कृषि भूमि, मिट्टी और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाकर ही देश की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है.

नौ प्रगतिशील किसानों और महिला कृषकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौ प्रगतिशील किसानों एवं महिला कृषकों को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया.

सम्मानित किसानों में वीरचंद्र सिंह, तेज नारायण सिंह, सत्येंद्र कुमार सहनी, मुकेश कुमार, अनु कुमारी, संजीव कुमार, आभा कुमारी, अनिता कुमारी और नीलम देवी शामिल रहे.

कई विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी प्रशांत झा, उप परियोजना निदेशक आत्मा सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे. वहीं जनप्रतिनिधियों में जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा, सुभाष चंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड प्रमुख, मुखिया और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई.

जीविका और आगा खान फाउंडेशन का रहा अहम योगदान

इस वृहद कार्यक्रम के सफल आयोजन में जीविका, आगा खान फाउंडेशन, हीफर तथा पंचायत के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में इंजीनियर कुमारी नम्रता, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. जोना दाखो, इशिता सिंह, ऋचा श्रीवास्तव, अंशुमान द्विवेदी, रमाकांत, सोनू, मोहित एवं दीपक सहित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कार्यक्रम का समापन कृषि विज्ञान केंद्र, वैशाली की विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. जोना दाखो द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

इसे भी पढ़ें: बेऊर जेल से बाहर निकले रौशन आनंद, बोले- फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने कराई भाई की हत्या

Previous article नवादा मंडी : सब्जियों में टमाटर और शिमला मिर्च सबसे महंगे, भिंडी सबसे सस्ती
Next article Kaimur News. कैमूर में बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्मी से राहत नहीं, पारा पहुंचेगा 40 डिग्री
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel