[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में RJD का हल्ला बोल, सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

हाजीपुर में RJD का हल्ला बोल, सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

0
हाजीपुर में RJD का हल्ला बोल, सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
एक दिवसीय धरना में शामिल राजद नेता

राजापाकर (हाजीपुर) से नीरज कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : राजापाकर प्रखंड कार्यालय राजापाकर के परिसर में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के आह्वान पर प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. मौके पर राजद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय ने किया एवं संचालन प्रखंड प्रभारी सह राजद के वरिष्ठ नेता अशोक पासवान ने किया. कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी एवं बदहाल शिक्षा नीति, कानून व्यवस्था के विरुद्ध हल्लाह हंगामा किया तथा कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है. तेल के दाम, गैस के दाम, खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही. यह आम जनता के साथ धोखा है.

राजद का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी गईं तो तेज होगा आंदोलन

वहीं कार्यक्रम समाप्ति उपरांत पाच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल राजद के प्रदेश सचिव तपसी प्रसाद सिंह, प्रखंड प्रभारी अशोक पासवान, प्रखंड राजद उपाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष शंभू राय, अनील सिंह द्वारा प्रखंड कार्यालय मे BDO के नहीं रहने पर प्रखंड के प्रधान सहायक को मांगों के समर्थन में ज्ञापन दिया. जिसमें कहा गया है कि पार्टी द्वारा कमर तोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, भ्रष्ट विधि व्यवस्था, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, पेपर लीक इत्यादि के विरुद्ध राज्यव्यापी एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है. हम लोग इस ज्ञापन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग करते हैं कि उपरोक्त मांगों के समाधान अभिलंब किया जाए नहीं तो राष्ट्रीय जनता दल मजबूर होकर आंदोलन को और गति देने के लिए मजबूर होगा. इसकी सारी जवाबदेही केंद्र एवं राज्य सरकार की होगी. मौके पर उपस्थित अन्य राजद कार्यकर्ताओं में रामेश्वर राय,  सतीश कुमार, पंकज कुमार, अनिल राय, शंभू राय, रणजीत कुमार, अवधेश राय, रणबीर कुमार सहित अनेक लोग शामिल हैं.

Also Read : रातों-रात जहर डालकर 30 लाख की मछलियां मारी गईं, सुबह का मंजर देख सन्न रह गए मत्स्य पालक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel