[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर महनार में दो दिनों से बिजली गुल, आक्रोशित लोगों ने स्टेशन रोड किया जाम

महनार में दो दिनों से बिजली गुल, आक्रोशित लोगों ने स्टेशन रोड किया जाम

0
महनार में दो दिनों से बिजली गुल, आक्रोशित लोगों ने स्टेशन रोड किया जाम

Hajipur News: (कृत्यानंद सिंह) नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या-1 स्थित खरजम्मा मोहल्ले में ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. लगातार बिजली नहीं रहने से परेशान लोगों का आक्रोश मंगलवार को सड़क पर फूट पड़ा. आक्रोशित उपभोक्ताओं ने महनार प्रखंड कार्यालय के सामने बांस-बल्ला लगाकर स्टेशन रोड को जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दो दिन पूर्व मोहल्ले का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके बाद से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पेयजल संकट गहरा गया है, वहीं मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई, खाना बनाने समेत अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

48 घंटे बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना कई बार बिजली विभाग को दी गई, लेकिन 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विभागीय उदासीनता को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है.

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं, फिर भी समस्या के समाधान में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.

अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ जाम

सड़क जाम की सूचना मिलते ही महनार अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार एवं महनार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया गया, जिससे स्टेशन रोड पर यातायात सामान्य हो सका.

नगर परिषद ने टैंकर से पहुंचाया पानी

बिजली बाधित रहने के कारण उत्पन्न जल संकट को देखते हुए नगर परिषद की ओर से प्रभावित इलाके में टैंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति कराई गई. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थायी समाधान तभी संभव है जब जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए.

Also Read : भगवतपुर सहयोग शिविर का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और विधायक ने किया उद्घाटन, लाभुकों को दी गई बैट्री चालित ट्राई साइकिल

Previous article पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का बाजार में लौटी रौनक, सूखे माल की जमकर खरीदारी, 2080 रुपये तक पहुंचा भाव
Next article कुवैत में फिर बरसीं मिसाइलें, बहरीन में बजा सायरन; ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला!
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel