[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में सड़क सुरक्षा अभियान से बड़ी कार्रवाई, 2,471 वाहनों से वसूला गया 26.19 लाख रुपये जुर्माना

हाजीपुर में सड़क सुरक्षा अभियान से बड़ी कार्रवाई, 2,471 वाहनों से वसूला गया 26.19 लाख रुपये जुर्माना

0
हाजीपुर में सड़क सुरक्षा अभियान से बड़ी कार्रवाई, 2,471 वाहनों से वसूला गया 26.19 लाख रुपये जुर्माना

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)
Hajipur News
: वैशाली जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष सघन वाहन जांच अभियान में बड़ी कार्रवाई की गई है. 10 जून से 13 जून के बीच जिले के विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले 2,471 वाहनों से कुल 26,19,278 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

तीनों अनुमंडलों में चला संयुक्त अभियान

यह विशेष जांच अभियान हाजीपुर, महुआ और महनार अनुमंडल में एक साथ चलाया गया. अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई.

वाहनों के दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की हुई जांच

जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया.

नो-पार्किंग में खड़े भारी वाहनों पर भी गिरी गाज

अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-122, राष्ट्रीय राजमार्ग-22 और राज्य उच्च पथ-49 पर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े बड़े एवं भारी वाहनों के खिलाफ भी विशेष कार्रवाई की गई. ऐसे वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालान काटे गए.

यातायात नियमों के पालन की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय आवश्यक सुरक्षा उपायों को अपनाएं. दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों और यात्रियों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

Previous article बेगूसराय:  1512 करोड़ की सोलर योजना से बिहार में हरित ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार
Next article सुबह खुशनुमा पर दिन चढ़ते बढ़ेगी मौसम की तल्खी: पूर्णिया में 24 घंटे बाद बारिश की उम्मीद
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel