[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, दूर-दूर से पहुंच रहे मरीज

हाजीपुर में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, दूर-दूर से पहुंच रहे मरीज

0
हाजीपुर में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, दूर-दूर से पहुंच रहे मरीज
जन औषधि केंद्र की तस्वीर

Hajipur News (विनय पटेल) : भीषण महंगाई के दौर में जहां निजी मेडिकल दुकानों पर दवाइयों की बढ़ती कीमतें आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रही हैं, वहीं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र गरीब और मध्यम वर्गीय और गरीब मरीजों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है.कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां मिलने से बड़ी संख्या में मरीज अब जन औषधि केंद्र की ओर रुख कर रहे हैं.पटेढ़ी बेलसर-बेलवर मार्ग स्थित पीएचसी पटेढ़ी बेलसर के समीप संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज दवाइयां खरीदने पहुंच रहे हैं.

डायबिटीज और बीपी की दवाइयां भी कम कीमत पर उपलब्ध

यहां बाजार की तुलना में 50 से 80 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं. केंद्र पर मधुमेह, कैंसर, ब्लड प्रेशर, थायरॉयड समेत कई गंभीर और असाध्य रोगों की दवाइयां उपलब्ध हैं.इसके अलावा 2000 से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां तथा 300 से अधिक सर्जिकल उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं.जन औषधि केंद्र के संचालक दिलीप कुमार चुन्नू ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा लिखी जाने वाली ब्रांडेड दवाओं और जन औषधि की दवाओं में केवल नाम का अंतर होता है, जबकि दवा की कंपोजिशन और गुणवत्ता समान रहती है.

सस्ती दवाइयों के लिए उमड़ रही भीड़

उन्होंने कहा कि केंद्र में सूचीबद्ध अधिकांश दवाइयां उपलब्ध हैं तथा राष्ट्रीय आवश्यक दवा सूची में शामिल जेनेरिक दवाओं को प्राथमिकता के साथ रखा जाता है. उन्होंने बताया कि यहां उपलब्ध दवाइयां ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 80 प्रतिशत तक सस्ती मिलती हैं, जिससे गरीब मरीजों को काफी राहत मिल रही है.उन्होंने बताया कि पहले जो मरीज बाजार से डायबिटीज की दवा खरीदने में हर महीने एक हजार रुपये से अधिक खर्च करते थे, उन्हें अब वही दवाइयां जन औषधि केंद्र से मात्र दो से ढाई सौ रुपये में मिल जा रही हैं. इससे मरीजों को काफी राहत मिल रही है.मरीजों का कहना है कि बढ़ती दवा कीमतों के बीच प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है.

Also Read : भोरे में दर्दनाक वारदात: विवाद में महिला की लोहे की रॉड से हत्या, इलाके में सनसनी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel