[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर Hajipur News : स्नान करने गये चार दोस्त नदी में डूबे, एक किशोर लापता, मचा कोहराम

Hajipur News : स्नान करने गये चार दोस्त नदी में डूबे, एक किशोर लापता, मचा कोहराम

0
Hajipur News : स्नान करने गये चार दोस्त नदी में डूबे, एक किशोर लापता, मचा कोहराम

वैशाली. वैशाली थाना क्षेत्र के सिमरा ढाले के समीप गुरुवार गंडक नदी में चार युवक स्नान करने के दौरान डूब गये. इसमें एक युवक लापता हो गया. घटना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग जुट गये. इधर घटना की सूचना मिलते ही वैशाली थाने की पुलिस के एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर युवक के खोजबीन में जुट गयी. . मिली जानकारी के अनुसार देवनंदन पासवान के घर में शादी हुई थी. शादी के बाद चौथे दिन चौठारी पूजन का कार्यक्रम महिलाओ द्वारा आयोजित की गयी थी. घर एवं आसपास के लोग चौठारी पूजन के लिए गंडक नदी किनारे गये. महिलाएं पूजा-अर्चना कर ही रही थीं, इसी क्रम में साथ आये कुछ लड़के नदी में स्नान करने उतर गये. स्नान करने के दौरान चार किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. नदी में लड़कों को डूबते देख स्थानीय लोगों की मदद से तीन युवकों को सकुशल बाहर निकालने में कामयाब हो गये. वहीं एक युवक चकअलहलाद गांव निवासी अविनाश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र अमन कुमार डूब गया. स्थानीय लोग एवं मछुआरे द्वारा काफी खोजबीन की गयी, मगर अमन का पता नहीं चल पाया. लोगों द्वारा एसडीआरएफ की टीम को सूचना देने के बाद एसडीआरएफ की टीम करीब पांच घंटे तक खोजबीन की मगर कोई सुराग नही मिल पाया. अमन के माता-पिता बेसुध होकर गंडक नदी के किनारे बच्चे के सकुशल बरामदगी को लेकर आस लगाये बैठे हैं. लेकिन, अमन का पता नही चल पाया है. वह तीन बहनों एवं दो भाइयों में दूसरे स्थान पर था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel