[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में शराब के नशे में पांच युवक गिरफ्तार, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पुलिस की कार्रवाई

हाजीपुर में शराब के नशे में पांच युवक गिरफ्तार, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पुलिस की कार्रवाई

0
हाजीपुर में शराब के नशे में पांच युवक गिरफ्तार, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पुलिस की कार्रवाई

Hajipur News: बेलसर थाना पुलिस ने गुरुवार रात शराब के नशे में पांच युवकों को गिरफ्तार किया. सभी युवक थाना क्षेत्र के फतहपुर अफजलपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले.

पुलिस की पूछताछ के दौरान उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया.

ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई शराब पीने की पुष्टि

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के निर्देश पर रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम जब राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पहुंची तो वहां पांच युवक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिए.

पुलिस ने सभी को रोककर पूछताछ की. बातचीत के दौरान उनके हाव-भाव और मुंह से शराब की गंध आने पर संदेह हुआ. इसके बाद मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई, जिसमें सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई.

मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं सभी आरोपी

गिरफ्तार युवकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र निवासी सुजीत कुमार, मोहन पासवान, ललन पासवान, रंजीत पासवान और रामप्रवेश राय के रूप में हुई है.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

बेलसर थाना पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है.

शुक्रवार को चिकित्सीय जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को हाजीपुर उत्पाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में फटा दूध खाने से एक ही परिवार के 10 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सदर अस्पताल में भर्ती

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel