[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर नगर परिषद में सशक्त स्थाई समिति के सभी, पांच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

हाजीपुर नगर परिषद में सशक्त स्थाई समिति के सभी, पांच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

0
हाजीपुर नगर परिषद में सशक्त स्थाई समिति के सभी, पांच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Hajipur News: (कैफ अहमद) नगर परिषद हाजीपुर की सशक्त स्थाई समिति का चुनाव शुक्रवार को हाजीपुर समाहरणालय स्थित पुष्पकरणी सभागार में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद के वार्ड पार्षदों, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही.

सशक्त स्थाई समिति के चुनाव में प्रियंका पटेल, सुधा देवी, अजय कुमार सिंह, अमित कुमार एवं रंजीत कुमार ने नामांकन दाखिल किया. पांच पदों के लिए केवल इन्हीं उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किए जाने तथा उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में नहीं उतरने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचित सदस्यों को सशक्त स्थाई समिति का सदस्य घोषित किए जाने के बाद उन्हें शपथ भी दिलाई. चुनाव परिणाम सामने आते ही सभागार परिसर में खुशी का माहौल बन गया. नगर सभापति डॉ. संगीता कुमारी के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों एवं समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर सभी निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया और एक-दूसरे को बधाई दी.

विकास कार्यों को मिलेगी मजबूती : नगर सभापति

इस मौके पर नगर सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने कहा कि सशक्त स्थाई समिति में अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों के चुने जाने से नगर परिषद के विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि शहर में चल रही योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने तथा हाजीपुर को एक विकसित शहर बनाने के लिए पूरी टीम मिलकर कार्य करेगी.

उन्होंने निर्विरोध निर्वाचन के लिए सभी वार्ड पार्षदों एवं सहयोगियों का आभार जताया तथा उम्मीद जताई कि नई समिति जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देकर शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह

Previous article अभिषेक बनर्जी जायेंगे सोनारपुर और बेलेघाटा, घायल तृणमूल कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
Next article JEE Advanced रिजल्ट जल्द, तब तक जान लें IIT कानपुर के टॉप कोर्सेज 
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel