[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर Hajipur News : लालगंज में 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण से सनसनी

Hajipur News : लालगंज में 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण से सनसनी

0
Hajipur News : लालगंज में 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण से सनसनी
अपहृत किशोर की तस्वीर

Hajipur News (सुशील कुमार सिंह) : शनिवार को लालगंज थाना क्षेत्र के शाहदुल्लापुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या एक मे एक 13 वर्षीय बच्चे की अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.जिसके बाद अपहरण का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.घटना के बाद उनका रोते रोते बुरा हाल है.अपहृत परिजनों का आरोप है कि उनका 13 वर्षीय लड़का शाहिद शनिवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे स्कूल से घर आया और फिर घर से निकला जो देर रात तक घर वपास नही आया.काफी खोजबीन करने पर जब देर रात तक नही लौटा तो उसकी जगह जगह खोजबीन की गई.काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई अता पता नही चला.जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई. रविवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी गोपाल मंडल सदर 2 और थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार दलबल के साथ अपहृत बच्चें के घर पहुचकर माता पिता से घंटो पूछ ताछ किया.और आगे की जांच पड़ताल में जुट गए.

दोस्तों पर नशा और धमकी देने का भी आरोप

इस संबंध में शाहदुल्लाहपुर पंचायत की वार्ड संख्या एक निवासी माँ खुशबू खातून ने लालगंज थाना को आवेदन दिया है जिस में लिखा है कि 23 मई 2026 को दोपहर 12:30 बजे मेरा बेटा शाहिद उम्र 13 वर्ष को घर से खेलने के लिए प्रणय कुमार, छोटू कुमार दोनों अमृतपुर बाजार थाना वैशाली, शाहदुल्लापुर के महफूज का बेटा चांद,विकाश कुमार पिता अरुण राय, कुंदन कुमार पिता किशोरी राय दोनों शाकिन सररिया थाना लालगंज जिला वैशाली ने बुलाकर ले गया. जिसके बाद से मेरा बेटा अभी तक घर नही लौटा आवेदन में लिखा है कि कुंदन कुमार धमकी दिया था कि मोहम्मद शाहिद का हत्या कर देंगे.और पूर्व में सभी नामित लड़के मेरे बेटे से छह हजार रुपया चुरा कर मंगवाया था. जिस रुपये से पांचों लड़के नशे करते थे. जो पैसा मेरा बेटा उक्त सभी आरोपितों से मांगता था. इसी कारण से सभी मेरे बेटे को गायब कर दिया है मुझे शक है कि मेरे बेटे की हत्या कर गायब कर दिया है. वही इस संबंध में लालगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी गोपाल मंडल ने कहा कि जांच पड़ताल से पता चला कि मोहम्मद शाहिद को उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे.उसके दोस्त तो घर आ गए लेकिन मोहम्मद शाहिद घर नही आया.जांच में यह भी पता चला कि सभी दोस्त आपस मे मिलकर नशा पान भी करते थे. हालांकि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है.जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. इस प्रकार की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और रोते रोते बुरा हाल है.

Also Read : Saran News : कट्टा के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से 20 लाख के गहनों की लूट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel