[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में मातम के साथ मनाई गई आशूरा, शिया समुदाय का जुलूस ऐतिहासिक कर्बला मैदान पहुंचा

हाजीपुर में मातम के साथ मनाई गई आशूरा, शिया समुदाय का जुलूस ऐतिहासिक कर्बला मैदान पहुंचा

0
हाजीपुर में मातम के साथ मनाई गई आशूरा, शिया समुदाय का जुलूस ऐतिहासिक कर्बला मैदान पहुंचा

Hajipur Muharram News: (कैफ अहमद) मोहर्रम की दसवीं यानी आशूरा के अवसर पर शुक्रवार को शिया समुदाय के लोगों ने गम और अकीदत के साथ हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया. गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के नवादा से पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए.

Image 1453
हाजीपुर में मातम के साथ मनाई गई आशूरा, शिया समुदाय का जुलूस ऐतिहासिक कर्बला मैदान पहुंचा 5

या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मातमी जुलूस

जुलूस में शामिल अकीदतमंद “या हुसैन” और “लबैक या हुसैन” की सदाओं के बीच मातम करते हुए जढ़ुआ स्थित ऐतिहासिक कर्बला मैदान पहुंचे. वहां पहुंचकर लोगों ने इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में सीना-ज़नी और जंजीरी मातम किया. मातमी माहौल में कर्बला की कुर्बानी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

Image 1452
हाजीपुर में मातम के साथ मनाई गई आशूरा, शिया समुदाय का जुलूस ऐतिहासिक कर्बला मैदान पहुंचा 6

ज़ुलजनाह के प्रतीक सफेद घोड़े ने खींचा लोगों का ध्यान

जुलूस का सबसे बड़ा आकर्षण सफेद घोड़ा रहा, जिसे इमाम हुसैन के घोड़े ज़ुलजनाह के प्रतीक के रूप में सजाया गया था. श्रद्धालु बड़ी संख्या में उसे देखने पहुंचे और अकीदत के साथ नमन किया. कर्बला मैदान में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे.

Image 1451
हाजीपुर में मातम के साथ मनाई गई आशूरा, शिया समुदाय का जुलूस ऐतिहासिक कर्बला मैदान पहुंचा 7

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ आयोजन

कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कर्बला मैदान और जुलूस मार्ग पर पुलिस एवं प्रशासन की व्यापक तैनाती की गई थी. कर्बला मैदान परिसर में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कुंदन कुमार, नगर परिषद के सिटी मैनेजर दीपक कुमार तिवारी, गंगा ब्रिज थाना, नगर थाना सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

Previous article दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा बनी BPSC अफसर, मॉक इंटरव्यू में डांस पर पूछा गया था सवाल
Next article भागलपुर सदर अस्पताल का शुक्रवार का ओपीडी शेड्यूल जारी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की लगी ड्यूटी
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel