[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर शुभांक मिश्रा बने वैशाली के नए एसपी, पहले पातेपुर थाना प्रभारी के रूप में दे चुके हैं सेवाएं

शुभांक मिश्रा बने वैशाली के नए एसपी, पहले पातेपुर थाना प्रभारी के रूप में दे चुके हैं सेवाएं

0
शुभांक मिश्रा बने वैशाली के नए एसपी, पहले पातेपुर थाना प्रभारी के रूप में दे चुके हैं सेवाएं

Hajipur IPS Transfer:  (कैफ अहमद) बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा जारी अधिसूचना के तहत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एवं बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. इसी क्रम में शिवहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभांक मिश्रा को वैशाली जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

गृह विभाग द्वारा 18 जून 2026 को जारी अधिसूचना संख्या 17 पी-1-017/2025 ग०आ०-7785 के अनुसार राज्य के कई आईपीएस और बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसी आदेश के तहत शुभांक मिश्रा को वैशाली जिले की कमान सौंपी गई है.

वैशाली से पहले भी रहा है गहरा जुड़ाव

शुभांक मिश्रा का वैशाली जिले से पुराना नाता रहा है. वे इससे पहले पातेपुर थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और जनता के बीच बेहतर पुलिसिंग की छवि स्थापित करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए थे.

उनके कार्यशैली को देखते हुए स्थानीय लोगों और पुलिस महकमे में उनकी अलग पहचान बनी थी. ऐसे में एक बार फिर वैशाली जिले की जिम्मेदारी मिलने से लोगों में बेहतर पुलिस व्यवस्था की उम्मीद बढ़ गई है.

जल्द संभालेंगे पदभार

जानकारी के अनुसार शुभांक मिश्रा जल्द ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे. पदभार संभालने के बाद उनकी प्राथमिकता जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगी.

पुलिसिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद

प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में वैशाली पुलिस अपराधियों के खिलाफ और अधिक प्रभावी अभियान चलाएगी. साथ ही पुलिसिंग में पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और जनसुनवाई व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. जिले के लोगों को नए एसपी से कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद के नए एसपी बने उपेंद्र नाथ वर्मा, अंबरीष राहुल को मिली नई जिम्मेदारी

Previous article पूर्णिया में आज गायनी विभाग में रहेंगी तीन महिला डॉक्टर, यहां देखें पूरी डॉक्टर लिस्ट
Next article अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचला, मौके पर मौत; पटना-गया एनएच-22 जाम कर हंगामा किया
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel