[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर दिल्ली पुलिस की बेलसर में दबिश, दो नाबालिग किशोरियों की तलाश में मनोरा गांव में छापेमारी

दिल्ली पुलिस की बेलसर में दबिश, दो नाबालिग किशोरियों की तलाश में मनोरा गांव में छापेमारी

0
दिल्ली पुलिस की बेलसर में दबिश, दो नाबालिग किशोरियों की तलाश में मनोरा गांव में छापेमारी

Hajipur Delhi Police Raid: (विनय पटेल) दिल्ली के कापाशेरा थाना में दर्ज कथित अपहरण के एक मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस ने वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के मनोरा गांव में छापेमारी की. स्थानीय पुलिस के सहयोग से हुई इस कार्रवाई के दौरान दो नाबालिग किशोरियों की तलाश की गई, लेकिन न तो किशोरियां मिलीं और न ही मामले के दोनों आरोपित. छापेमारी के बाद गांव में काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा.

कथित अपहरण मामले में दो युवकों पर दर्ज है केस

पुलिस के अनुसार मनोरा गांव निवासी शिवचंद्र पासवान के पुत्र दीपक पासवान और उसके चचेरे भाई देव के खिलाफ दिल्ली के कापाशेरा थाना में दो नाबालिग लड़कियों को कथित रूप से शादी की नीयत से अपने साथ ले जाने का मामला दर्ज है. दोनों युवक दिल्ली की एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं.

सूचना मिलने पर गांव पहुंची दिल्ली पुलिस

जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपित अपने पैतृक गांव मनोरा आ सकते हैं. इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम बेलसर थाना पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ आरोपितों के घर पर छापेमारी की. हालांकि पुलिस को मौके से न तो दोनों आरोपित मिले और न ही दोनों नाबालिग किशोरियां.

परिजनों से पूछताछ, संभावित ठिकानों की तलाश

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के परिजनों से पूछताछ की और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस लगातार दोनों आरोपितों तथा किशोरियों की तलाश कर रही है.

बेलसर थानाध्यक्ष ने क्या कहा

बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया. दोनों नाबालिग किशोरियों की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

Previous article गढ़वा में खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई
Next article 14 दमकल, 40 फायरकर्मी और 9 घंटे की जंग के बाद बुझी आग, एक चिंगारी ने कबाड़ गोदाम को किया राख
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel