[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर BPSC में सफलता के बाद राजस्व अधिकारी बनीं रीचा कुमारी का हाजीपुर में भव्य स्वागत, सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

BPSC में सफलता के बाद राजस्व अधिकारी बनीं रीचा कुमारी का हाजीपुर में भव्य स्वागत, सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

0
BPSC में सफलता के बाद राजस्व अधिकारी बनीं रीचा कुमारी का हाजीपुर में भव्य स्वागत, सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Hajipur BPSC Success Story: (विनय पटेल) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर राजस्व अधिकारी बनीं पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के बेदौलिया गांव की बेटी रीचा कुमारी का बुधवार को घर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया. बेलसर बाजार से उनके पैतृक आवास तक सम्मान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल हुए.

सम्मान यात्रा में गूंजे स्वागत के नारे

सम्मान यात्रा के दौरान लोगों ने रीचा कुमारी पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया. बैंड-बाजों की धुन पर निकली यात्रा में पूरे रास्ते रीचा कुमारी जिंदाबाद और बेटी पर गर्व है जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा. गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया, मिठाइयां खिलाईं और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Image 1299
Bpsc में सफलता के बाद राजस्व अधिकारी बनीं रीचा कुमारी का हाजीपुर में भव्य स्वागत, सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब 3

70वीं BPSC में 984वीं रैंक हासिल कर बनीं राजस्व अधिकारी

रीचा कुमारी ने 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 984वीं रैंक हासिल कर राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) के पद पर चयन प्राप्त किया है. उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे वैशाली जिले और पटेढ़ी बेलसर प्रखंड का नाम रोशन हुआ है.

किसान परिवार की बेटी ने मेहनत से हासिल की सफलता

रीचा कुमारी किसान अजय कुमार सिंह और गृहिणी सुनंदा देवी की पुत्री हैं. उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा के बाद मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई CBSE बोर्ड से पूरी की. इसके बाद आरडीडीएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर से स्नातक तथा भौतिकी विषय में स्नातकोत्तर (M.Sc.) की डिग्री प्राप्त की. लगातार मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने BPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

Previous article जहानाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण
Next article नोवामुंडी : पति को बाजार भेजकर पत्नी ने लगाई फांसी, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel