[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में मौनी ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कौनहारा घाट में काशी जैसी भव्य गंगा आरती, श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु

हाजीपुर में मौनी ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कौनहारा घाट में काशी जैसी भव्य गंगा आरती, श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु

0
हाजीपुर में मौनी ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कौनहारा घाट में काशी जैसी भव्य गंगा आरती, श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु
हाजीपुर घाट की तस्वीर

Ganga Aarti Hajipur: (कैफ अहमद) मौनी ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर हाजीपुर नगर परिषद की ओर से कौनहारा घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर काशी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. पर्यटन विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और गंगा नदी की स्वच्छता के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पूरे घाट पर भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिला.

विधि-विधान से हुई गंगा आरती की शुरुआत

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG), नई दिल्ली के निर्देशों के अनुरूप किया गया. आरती से पहले विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद हाजीपुर नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी, भाजयुमो अध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि, नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी, महाकाल बाबा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

Image 1723
हाजीपुर में मौनी ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कौनहारा घाट में काशी जैसी भव्य गंगा आरती, श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु 5

छह आर्चकों ने की भव्य गंगा आरती

छह गंगा आर्चकों द्वारा जैसे ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा आरती शुरू हुई, पूरा कौनहारा घाट दीपों की रोशनी और भक्तिमय वातावरण से आलोकित हो उठा. आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की.

Image 1725
हाजीपुर में मौनी ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कौनहारा घाट में काशी जैसी भव्य गंगा आरती, श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु 6

गंगा स्वच्छता और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य लोगों को गंगा नदी के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने बताया कि हाजीपुर शहर के विकास के लिए लगभग 308 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य किया जा रहा है. इसके तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिसर और रिवरफ्रंट का निर्माण किया जाएगा.

उन्होंने यह भी कहा कि कौनहारा घाट पर गजेंद्र मोक्ष की भव्य प्रतिमा का निर्माण भी प्रस्तावित है. इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को काशी व हरिद्वार जैसी आध्यात्मिक अनुभूति हाजीपुर में ही मिल सकेगी.

Image 1726
हाजीपुर में मौनी ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कौनहारा घाट में काशी जैसी भव्य गंगा आरती, श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु 7

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

गंगा आरती में वार्ड पार्षद सुषमा देवी, रामू कुमार सहनी, डॉ. सुशील, अरविंद कुमार कौशल, डॉ. सतीश सिंह, राजा चौधरी, ऋतुराज सिंह, राकेश सिंह, लोजपा नेत्री श्रुति प्रिया, नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मियों सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

Previous article वैशाली में बारात आई स्कॉर्पियो की लूट, दूल्हे के पास रखे डेढ़ लाख के गहने भी ले गए बदमाश
Next article रोहतास में नगर निगम बेखबर : NH-2C पर जलजमाव से बढ़ा हादसों का खतरा, गैस एजेंसी के पास सड़क बनी तालाब
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel