[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर Flipkart कर्मियों का हंगामा, NH-22 किया जाम

हाजीपुर में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर Flipkart कर्मियों का हंगामा, NH-22 किया जाम

0
हाजीपुर में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर Flipkart कर्मियों का हंगामा, NH-22 किया जाम

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Flipkart Employees Protest: काजीपुर थाना क्षेत्र के एकारा स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय के बाहर मंगलवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कर्मचारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-22 (NH-22) को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया.

वेतन वृद्धि की मांग पर कर्मचारी अड़े

प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना है कि पिछले कई महीनों से कंपनी ने उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. बढ़ती महंगाई के कारण मौजूदा वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है. कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि के साथ अन्य लंबित मांगों को भी जल्द पूरा करने की मांग की.

सड़क जाम से यातायात प्रभावित

एनएच-22 पर प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. कई यात्रियों को जाम की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा. काफी देर तक आवागमन बाधित रहा.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से की वार्ता

एनएच-22 जाम होने की सूचना मिलते ही काजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने और सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास किया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता जारी थी.

कंपनी की ओर से नहीं आया कोई बयान

धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी शामिल रहे. समाचार लिखे जाने तक कंपनी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी. प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहा था.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

Previous article भरत तिवारी के गांव जाएंगे बागेश्वर बाबा, परिजनों से करेंगे मुलाकात, बोले- सरेंडर के बाद किसी की जान लेना गलत
Next article मुंगेर गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान पांच बच्चियां डूबीं, एक का शव बरामद, तलाश में जुटी NDRF,SDRF की टीम
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel