[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर नशा खिलाकर पिकअप वैन लूटने वाले पांच बदमाश धराये

नशा खिलाकर पिकअप वैन लूटने वाले पांच बदमाश धराये

0
नशा खिलाकर पिकअप वैन लूटने वाले पांच बदमाश धराये

काजीपुर थाने की पुलिस ने फर्जी तरीके से गाड़ियों की बुकिंग करने के बाद ड्राइवर को नशा खिलाकर वाहन लूटने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन सभी को हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 किनारे धोबघट्टी गांव के समीप से गिरफ्तार किया है. ये सभी एक पिकअप वैन को लूटने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने बदमाशों के पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल एवं लोगों को बेहोश करने वाली दवा बरामद की है. पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पिकअप वैन के अलग-अलग पार्ट्स को बरामद किया है. यह जानकारी एसपी हरकिशोर राय ने शनिवार को मीडिया को दी. एसपी ने बताया कि शुक्रवार की शाम काजीपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि धोबघट्टी गांव स्थित एनएच-22 की बगल में कुछ बदमाश हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए जुटे हैं. सूचना मिलते ही काजीपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने वहां से पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये बदमाशों के पास से कट्टा, कारतूस, बेहाेश करने वाली दवा एवं मोबाइल बरामद किये गये हैं. सभी बदमाशों को जेल भेज दिया गया है. वहीं अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश हाइवे पर पिकअप वैन लूटने के लिए जुटे थे. ये सभी काजीपुर, सराय, सदर थाना क्षेत्र समेत पटना के भी कई थाना क्षेत्रों में पिकअप वैन लूटने की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. गिरोह के सदस्य फर्जी मोबाइल नंबर से पिकअप वैन के चालक को भाड़ा के नाम पर बुक कर बुलाते थे. चालक को खाना में नशे की दवा खिलाकर बेहोश करने के बाद वैन को लूट कर भाग जाते थे. पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया कि लूटे गये पिकअप वैन को मो जुनैद हुसैन द्वारा मुजफ्फरपुर ले जाकर अपने गैरेज में काट कर अलग-अलग पार्ट को बेच दिया जाता है. बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने गैरेज में छापेमारी कर भारी मात्रा में इंजन समेत अन्य पार्ट्स बरामद किये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel