[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर महनार में नशे में धुत टेंपो चालक ने युवक को कुचला, हालत नाजुक

महनार में नशे में धुत टेंपो चालक ने युवक को कुचला, हालत नाजुक

0
महनार में नशे में धुत टेंपो चालक ने युवक को कुचला, हालत नाजुक

महनार. महनार-जंदाहा-पटोरी मुख्य सड़क पर महनार थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर पंचायत में गुरुवार को एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अनियंत्रित टेंपो की जोरदार टक्कर से युवक मौके पर ही बेहोश हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टेंपो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. चालक नशे की हालत में बताया जा रहा है. इस दुर्घटना में घायल युवक की पहचान सरमस्तपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रमोद चौधरी के पुत्र शिव कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिव कुमार अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था. इसी दौरान जंदाहा की ओर से आ रहा टेंपो तेज गति में था और चालक का संतुलन बिगड़ते ही टेंपो ने शिव कुमार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजन और ग्रामीण तुरंत घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए जंदाहा स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है. चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टेंपो चालक को मौके पर ही पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान चालक के नशे में होने की पुष्टि होने पर लोगों ने तत्काल महनार थाना की पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया. इस संबंध में महनार थाना अध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में टेंपो चालक नशे की हालत में पाया गया है. चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel