[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर hajipur news. चोरी की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में करें विशेष बल की तैनाती : एसपी

hajipur news. चोरी की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में करें विशेष बल की तैनाती : एसपी

0
hajipur news. चोरी की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में करें विशेष बल की तैनाती : एसपी

हाजीपुर.

एसपी हरकिशोर राय ने सोमवार को पातेपुर के हरलोचनपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने थाना की विभिन्न पंजियों एवं तख्तियों का अवलोकन कर थानाध्यक्ष एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. थाना का निरीक्षण करने के बाद एसपी ने सुक्की गांव में निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. वहीं, निर्माण कार्य में लगी एजेंसी के कर्मियों को समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. एसपी के थाना परिसर पहुंचते ही पुलिस पदाधिकारियाें व कर्मियों में हड़कंप मच गया. हरलोचनपुर थाना का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई रखने के साथ ही थाना की सभी पंजियों को अद्यतन रखने, थाना में नियमित रूप से क्रिमिनल परेड कराने, भूमि विवाद के मामले निबटाने के लिए बैठक करने, फरार व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. वहीं, थानाध्यक्ष को अपने थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार गश्ती करने का निर्देश दिया. निरीक्षण करने पहुंचे एसपी का थाना के पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. निरीक्षण के बाद नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ने भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मी से कार्य के प्रगति की समीक्षा की.

पातेपुर से लौटने के दौरान एसपी महुआ एसडीपीओ कार्यालय पहुंच कर वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने कार्यालय के सारे रिकॉर्ड को अद्यतन रखने, थाना एवं वर्षवार रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने का निर्देश एसडीपीओ सुरभ सुमन को दिया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार का चोरी गृहभेदन जैसे मामले में संवेदनशील इलाकों में विशेष बल की तैनाती कर नियंत्रित करने का निर्देश एसडीपीओ को दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel