[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर hajipur news. सरस्वती पूजा के लिए लाइसेंस लें समितियां : डीएम

hajipur news. सरस्वती पूजा के लिए लाइसेंस लें समितियां : डीएम

0
hajipur news. सरस्वती पूजा के लिए लाइसेंस लें समितियां : डीएम

हाजीपुर. सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन व इस दौरान सुरक्षित एवं विधि-व्यवस्था के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. डीएम वर्षा सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गयी. इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी पूजा पंडालों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाये जायें तथा पूजा आयोजनों के दौरान निरंतर वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाये, ताकि किसी भी आपात स्थिति या अप्रिय घटना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके. उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी.

डीएम ने सभी पूजा समितियों के संबंध में निर्देश दिया कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूर्व से ही लाइसेंस प्राप्त करना सुनिश्चित करें. बिना वैध अनुमति के किसी भी प्रकार के पूजा आयोजन की अनुमति नहीं दी जायेगी. साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में मानक नियमों एवं निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया गया.

आपसी समन्वय बनाकर काम करें पदाधिकारी

बैठक में विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, जुलूस मार्गों की निगरानी तथा संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने पर विशेष रूप से जोर दिया गया. डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा आम जनता के साथ संवाद एवं सहयोग बनाए रखने का निर्देश दिया.

जिला प्रशासन द्वारा सभी पूजा आयोजकों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें, जिससे सरस्वती पूजा का आयोजन जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.

इस बैठक में एसपी विक्रम सिहाग सहित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel