[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर सर्द हवाओं ने बढ़ायी परेशानी

सर्द हवाओं ने बढ़ायी परेशानी

0
सर्द हवाओं ने बढ़ायी परेशानी

हाजीपुर. पिछले तीन सप्ताह से लोगों को सता रही ठंड एक-दो दिनों की नरमी के बाद शनिवार से फिर आक्रामक हो गयी. नये साल के पहले और दूसरे दिन गुनगुनी धूप निकलने के कारण हल्की सी राहत मिलने के बाद तीसरे ही दिन से मौसम ने यू टर्न ले लिया और लोगबाग ठिठुरने को विवश हो गये. घने कोहरे के साथ कनकनी वाली ठंड ने लोगों को काफी परेशान किया. रविवार को बर्फीली हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. दिन भर धुंध का वातावरण रहा और कोल्ड डे की स्थिति बनी रही. सुबह से लेकर शाम तक सूरज कोहरे में छिपा रहा. घने कोहरे की वजह से सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी काफी कम रही. हाइवे पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखे. वहीं, शहर से लेकर गांव तक लोग ठंड से बचने के लिए दिन भर अलाव या रूम हीटर से चिपके रहे. शाम से पारा गिरने के साथ बढ़ी कनकनी : सर्द हवाओं से लोगों के हाड़ कंपकंपाते रहे और दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए. शाम के समय से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ता चला गया. पूरा शहर धुंध में लिपट गया और सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा. कड़ाके की ठंड के बावजूद शहर में अलाव की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से दिहाड़ी मजदूरों, फुटपाथ दुकानदारों, वेंडरों, रिक्शा-ठेला चालकों को परेशानी हो रही है. लोग दिनरात अलाव से चिपके हुए रहते है घना कोहरा से यातायात पर लगी ब्रेक : घना कोहरा के कारण यातायात पर सबसे ज्यादा असर कर रही है घना कोहरा से विजिबिलिटी काफी काम है जिससे आवागमन की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है शाम के करीब छह बजे हाजीपुर-पटना, महात्मा गांधी सेतु मार्ग पर टॉल प्लाजा के निकट वाहनों की संख्या काफी कम नजर आ रही थी. सड़क पर कोहरे के सिवा कुछ नहीं दिख रहा था. कोहरे में वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही और चालकों को गाड़ी चलाने में कठिनाइयों का सामना करते देखा गया. शीतलहर से अभी राहत की संभावना नहीं : फिलहाल भीषण ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. शनिवार को न्यूनतम 10 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. विभाग ने वैशाली समेत अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम के जानकारों का कहना है कि सर्द पछुआ हवा के कारण बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी. तापमान गिरने और पछुआ हवा चलने से शीतलहर के आसार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel