[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर वैशाली में कैश वैन लूट की कोशिश नाकाम, रानीपोखर के पास ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचा, पिस्टल बरामद

वैशाली में कैश वैन लूट की कोशिश नाकाम, रानीपोखर के पास ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचा, पिस्टल बरामद

0
वैशाली में कैश वैन लूट की कोशिश नाकाम, रानीपोखर के पास ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचा, पिस्टल बरामद
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

Cash Van Loot Attempt in Vaishali : (दिलीप कुमार) वैशाली जिले के महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर कैश वैन लूटने की कोशिश को सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों की सतर्कता ने विफल कर दिया. घटना सराय थाना क्षेत्र के रानीपोखर के समीप हुई, जहां हथियारबंद बदमाशों ने कैश वैन को निशाना बनाया. इस दौरान एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए.

Vaishali Crime News: बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने रानीपोखर के पास कैश वैन को रोककर लूटपाट का प्रयास किया. बदमाशों की गतिविधि भांपते हुए वैन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की.

सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से विफल हुई साजिश

सुरक्षाकर्मियों के प्रतिरोध के बाद बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान अधिकांश आरोपी मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया.

Hajipur news : ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

पकड़े गए आरोपी को ग्रामीणों ने घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया.

Vaishali News : घटनास्थल से पिस्टल बरामद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है.

Bihar Crime News: आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

घटना को लेकर संबंधित थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी. इसलिए घटना के कुछ बिंदुओं की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. हालांकि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही.

Also Read : गया जी के विष्णुपद मंदिर में आस्था का महासंगम, निर्जला एकादशी पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे

Previous article सपना चौधरी के देसी ठुमकों ने मचाया बवाल, इंटरनेट पर छाया ‘मटक मटक के’ सॉन्ग
Next article भागलपुर पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel