[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर Hajipur News : दो को बंद रहेंगे सभी डाकघर, चार से लागू होगा नया सॉफ्टवेयर

Hajipur News : दो को बंद रहेंगे सभी डाकघर, चार से लागू होगा नया सॉफ्टवेयर

0
Hajipur News : दो को बंद रहेंगे सभी डाकघर, चार से लागू होगा नया सॉफ्टवेयर

हाजीपुर. वैशाली डाक मंडल के सभी डाकघर दो अगस्त को बंद रहेंगे. डाक अधीक्षक ने बताया कि मंडल में विभाग के नये एप्लीकेशन एपीटी आइटी 2.0 को चार अगस्त से लागू किया जा रहा है. इसी तकनीकी बदलाव के चलते दो अगस्त को पुराने सॉफ्टवेयर से नये सॉफ्टवेयर पर रोल आउट की प्रक्रिया की जायेगी. उन्होंने बताया कि वैशाली मंडल के सभी 289 डाकघरों में यह बदलाव किया जायेगा, जिसमें एक प्रधान डाकघर, 31 उपडाकघर और 257 शाखा डाकघर शामिल हैं. इसलिए ग्राहक अपने जरूरी डाक संबंधी कार्य एक अगस्त तक निबटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने बताया कि नये सॉफ्टवेयर लागू होने के बाद सभी डाकघर पूरी तरह ऑनलाइन मोड में कार्य करेंगे. इसमें रियल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहक अपनी डाक की स्थिति तुरंत जान सकेंगे. इसके अलावा डाक बुकिंग और वितरण की जानकारी तत्काल एसएमएस से मिलेगी. यह बदलाव न केवल प्रणाली को आधुनिक बनाएगा, बल्कि सेवाओं की गुणवत्ता और गति में भी सुधार लायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel