[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर फाइलेरिया मुक्त होंगी सभी पंचायतें

फाइलेरिया मुक्त होंगी सभी पंचायतें

0
फाइलेरिया मुक्त होंगी सभी पंचायतें

हाजीपुर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर वैशाली जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्रामसभाओं में फाइलेरिया मुक्त पंचायत बनाने के लिए विशेष चर्चा की गयी. जिला पंचायती राज पदाधिकारी शैल कुमार और पिरामल टीम के मार्गदर्शन में, जिले के फाइलेरिया एन्डेमिक प्रखंडों, महुआ और चेहराकला में ग्रामीणों ने अपनी पंचायतों को फाइलेरिया मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया. इस अभियान के तहत न केवल ग्राम सभाओं में चर्चा हुई, बल्कि सरकारी स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों द्वारा रैली निकाल कर फाइलेरिया के विरुद्ध बिगुल फूंका गया. महुआ के पहाड़पुर, कानहुली, सिंहारा उत्तरी और चेहराकला के मनसुरपुर हालिया, करहिया बुजुर्ग जैसे दर्जनों पंचायतों में संदेश पहुंचाया गया कि फाइलेरिया का उन्मूलन अब हमारी साझा जिम्मेदारी है. ग्राम सभा में मुखिया संजीत कुमार, दिलीप पासवान, शंभू राय, करुणा राय सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने नेतृत्व किया. 10 फरवरी से एमडीए की शुरुआत, मुखिया करेंगे उद्घाटन ग्राम सभाओं में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ गुड़िया कुमारी ने ग्रामीणों को रोग के कारणों और दवाओं के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने बताया कि आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम के लिए प्रत्येक पंचायत में मिशन स्क्वाड का गठन किया गया है. संबंधित पंचायतों के मुखिया और पंचायती राज सदस्यों ने प्रण लिया है कि वे 10 फरवरी को खुद दवा खाकर अभियान का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मी, जीविका दीदियां और आंगनवाड़ी सेविकाओं के साथ-साथ पिरामल टीम की ओर से दीपिका राणा, पियूष चंद्र, मनोज, दिव्या भारद्वाज और अन्य विशेषज्ञों ने तकनीकी सहयोग और जन-जागरूकता अभियान भी चलाया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel